अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

 रात में बस 1 चम्मच खाएं ये चूर्ण,सुबह पेट होगा साफ!

Share

सुबह पेट साफ न हो तो पूरे दिन भारीपन बना रहता है. इस वजह से दिन में खाना खाने का भी मन नहीं करता है. अगर आपके साथ भी अक्सर ऐसा होता है तो ये कब्ज की शिकायत हो सकती है. इसके लिए बार-बार दवा लेने की बजाय आप एक चूर्ण बनाकर रख लें और रोजाना इसे रात में खाएं.

सुबह वॉशरूम जाते हैं, लेकिन पेट सही साफ नहीं होता है. इस वजह से पेट फूलने लगता है और गैस की दर्द होता है या फिर मितली की स्थिति बनने लगती है. ये लक्षण अमूमन कब्ज की समस्या में होते हैं जब मल त्याग करने में काफी परेशानी होती है. इसकी कई वजह हो सकती हैं जिसमें से एक बहुत कॉमन वजह है पानी कम पीना और फाइबर की की होना. इसके अलावा शरीर एक्टिव न रहना, स्ट्रेस रहना, देर से सोना और जागना, सही समय पर खाना न खाना या फिर मैदा और हाई फैट फूड्स का ज्यादा सेवन करने से भी कब्ज हो सकता है. इससे निजात पाने के लिए लोग दवाओं का सहारा लेते हैं, लेकिन बार-बार ये सही नहीं रहता है. आप कुछ चीजों से चूर्ण बना सकते हैं. इसे रात में लेना शुरू करेंगे तो कब्ज की समस्या से निजात मिल सकती है.कब्ज से छुटकारा पाने के लिए सेलिब्रिटी न्यूट्रिशनिस्ट श्वेता शाह ने सिर्फ 5 चीजों से बनने वाले चूर्ण के बारे में बताया है जो आपके डाइजेशन को सुधारेगा, जिससे कब्ज की समस्या में राहत मिलेगी. तो चलिए जान लेते हैं इस चूर्ण को बनाने से लेकर इसे खाने तक का सही तरीका.

चूर्ण बनाने के इनग्रेडिएंट्स
आपको चाहिए 2 चम्मच हरड़ का पाउडर (हरीतकी), 1 चम्मच सौंफ का पाउडर, 1 चम्मच जीरा, आधा चम्मच सोंठ का पाउडर (सूखी अदरक), 1 चम्मच काला नमक. अब जान लें इसे बनाने के तरीका.

लाइफस्टाइल में करें ये चेंज
अगर कब्ज की शिकायत रहती है तो आपको लाइफस्टाइल में चेंज करने की जरूरत है. खाना खाने के बाद कुछ देर की वॉक जरूर करें. शरीर की जरूरत के मुताबिक पानी पिएं और रसीले फल-सब्जियां खाएं ताकि शरीर हाइड्रेट रहे. इसके अलावा फाइबर की मात्रा अपनी डाइट में बढ़ाएं जैसे रेशेदार सब्जियां लौकी, तोरई, टिंडा खाएं. ओट्स, दलिया, चिया सीड्स, सब्जा सीड्स जैसी चीजों को डाइट का हिस्सा बनाएं.

कैसे बनाएं ये चूर्ण?
हरड़ से लेकर सौंफ, जीरा और नमक तक सभी इन्ग्रेडिएन्ट्स पाचन के लिए फायदेमंद होते हैं. सौंफ को तो खाने के बाद चबाने की परंपरा रही है, क्योंकि ये खाना पचाने में मदद करती है. इस चूर्ण को बनाने का सिंपल तरीका है कि आप सारी चीजों को मिलाएं और ग्राइंडर में डालकर पाउडर बनने तक पीस लें. इसे एयरटाइट कंटेनर में भकर स्टोर कर लें. अगर आपको इन सारी चीजों का टेस्ट बहुत ज्यादा पसंद नहीं है तो मसालों को हल्का रोस्ट कर लें.

इस तरह लें ये चूर्ण
आप रोजाना रात में गुनगुने पानी के साथ आधा या फिर 1 चम्मच चूर्ण ले सकते हैं. अगर आपको कब्ज के साथ ही ब्लोटिंग की समस्या भी रहती है तो खाना खाने के बाद भी ये चूर्ण लिया जा सकता है. बॉडी के हिसाब से आप इनग्रेडिएंट्स की मात्रा कम कर सकते हैं जैसे अगर दस्त हो जाते हैं तो हरड़ कम डालें. अगर कब्ज ज्यादा है तो हरड़ की मात्रा थोड़ी ज्यादा रखें. इसी तरह से अगर एसिडिटी रहती है या पित्त प्रकृति है तो अदरक को कम करना है.

ये लोग करें परहेज
अगर आप प्रेग्नेंसी में हैं और आपको कब्ज की समस्या है तो ये चूर्ण बिना अपने डॉक्टर की सलाह के न लें. इसके अलावा अगर कोई गंभीर हेल्थ प्रॉब्लम है तो भी अपने डॉक्टर से पूछकर ही ये चूर्ण खाएं. इसके अलावा जिन लोगों को दस्त रहते हैं वो इसे खाने से परहेज करें.

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें