अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

*’लालू जी की लव स्टोरी’ फिल्म का ट्रेलर रिलीज:20 लाख का लालच देकर ले आए घर की लक्ष्मी* 

Share

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर एक्टर और प्रोड्यूसर यश कुमार दर्शकों को फिर से एंटरटेन करने के लिए आ रहे हैं। उनकी फिल्म ‘लालू जी की लव स्टोरी’ का धमाकेदार ट्रेलर आया है, जिसमें थोड़ा रोमांस है, थोड़ा फन और थोड़ा रोना-धोना। इस फिल्म के जरिए वह समाज को एक मैसेज देने की कोशिश भी कर रहे हैं। फिल्म का ट्रेलर लोगों को भी खूब पसंद आ रहा है।

भोजपुरी फिल्म ‘लालू जी की लव स्टोरी’ के ट्रेलर में यश कुमार के अपोजिट निधि झा हैं। फिल्म की कहानी एक ऐसे इंसान पर फिल्माई गई है, जिसके गंजेपन के कारण शादी नहीं हो पा रही। उसे जो लड़की पसंद करती, उसके घरवाले रिश्ते के लिए राजी नहीं होते। इसके बाद हीरो की मां की तबीयत खराब हो जाती है और वह बेटे की शादी देखने की इच्छा जताती है। जिसके बाद हीरो एक स्कीम निकालता है।

यश कुमार फिल्म के हीरो हैं। मूवी में शादी के लिए वह ऑफर रखते हैं कि जो लड़की उनसे शादी करेगी, उसे एक साल के लिए 20 लाख रुपये मिलेंगे। इसके लिए एक लड़का अपनी गर्लफ्रेंड को मना लेता है। वह पैसों के खातिर राजी हो जाती है। मगर ससुरालवालों के साथ रहकर उसे अपनापन महसूस होता है और वह हीरो को पसंद करने लगती है।

‘लालू जी की लव स्टोरी’ की कास्ट

फिल्म में जबरदस्त एक्शन भी देखने को मिलता है, जो यश कुमार ने किया है। इस मूवी में निधि और यश के अलावा, विजय चौहान, प्रियंका सिंह, स्निग्धा सरकार और खुशबू जैन जैसे कई कलाकार शामिल हैं। फिल्म का डायरेक्शन सुजीत वर्मा ने किया है और प्रोडक्शन दीपक शाह ने। हालांकि मूवी की रिलीज डेट अभी नहीं बताई गई है। मगर फैंस इसका इंतजार कर रहे हैं।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें