*प्रदेश के कोने-कोने से हजारों कार्यकर्ता पहुंचे थे भोपाल*
भोपाल।समाजवादी पार्टी ने शुक्रवार को भोपाल में बेरोजगारी, कानून व्यवस्था, महिलाओं, आदिवासी और महिलाओं पर अत्याचार को लेकर प्रदर्शन कर विधानसभा का घेराव करने का प्रयास किया। जिसमें सपा नेता बादशाह सिंह, प्रदेश अध्यक्ष डाक्टर मनोज यादव,पूर्व विधायक डॉक्टर सुनीलम सहित दूसरे बड़े नेता मौजूद रहे। सपा कार्यालय से विधानसभा का घेराव करने निकले सपा कार्यकर्ताओं को पुलिस ने लिंक रोड स्थित शिवाजी चौक पर बैरिकेट लगाकर रोक लिया।


यहां प्रदेश प्रभारी एवं यूपी सरकार के पूर्व मंत्री बादशाह सिंह ने कहा कि राज्य में जनता के मूल मुद्दों पर सरकार चला रही भाजपा और विपक्ष में बैठी कांग्रेस की चुप्पी लोकतंत्र के लिए खतरे की घंटी है।
प्रदेश अध्यक्ष डॉ. मनोज यादव ने कहा मध्यप्रदेश की जनता अब जाग चुकी है, कांग्रेस और भाजपा दोनों ने जनआवाजों को कुचलने का काम किया है। सपा ही एकमात्र विकल्प है जो बिना किसी भेदभाव के संविधान और न्याय के मूल सिद्धांतों पर जनसेवा करती है। प्रदर्शन के उपरांत प्रदेश अध्यक्ष डॉ. मनोज यादव ने पुलिस के माध्यम से राज्यपाल के नाम 18 सूत्रीय ज्ञापन स्क्क को सौंपा। जिसमें सामाजिक न्याय, ओबीसी आरक्षण, महिला अत्याचार, दलित-आदिवासी उत्पीड़न, किसानों की दुर्दशा, युवाओं की बेरोजगारी, शिक्षा और स्वास्थ्य में गिरावट, पत्रकारों की सुरक्षा, कानून व्यवस्था में गिरावट, और भ्रष्टाचार जैसे गंभीर मुद्दों को उठाया गया है।

प्रदेश अध्यक्ष डॉ. मनोज यादव के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी के हजारों नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने भोपाल में विधानसभा घेराव करते हुए भाजपा सरकार में बढ़ रही बेरोजगारी, किसानों की समस्या, महिला, दलित, आदिवासियों के उत्पीड़न जैसे तमाम मुद्दों को लेकर विशाल विरोध प्रदर्शन किया एवं राज्यपाल के नाम 18 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा।
इस दौरान पूर्व मंत्री (उप्र) बादशाह सिंह , पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अशोक यादव ,पूर्व विधायक डॉक्टर सुनीलम,
र्ष्ट्रीय सचिव जनाब सूफियान कुरैशी ,राष्ट्रीय सचिव शिव सिंह पटेल , सत्येंद्र यादव , डॉ राजाराम विजोल ,श्रीमती वंदना यादव राष्ट्रीय उपाध्यक्ष समाजवादी महिला सभा,वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री दिनेश यादव ,श्री हरिगोविंद चौकसे ,श्री शिवप्रताप बुंदेला , प्रदेश महासचिव रणवीर सिंह , श्री पी आर गोयल , चौधरी मुदस्सर सलीम , श्री अजय शुक्ला , श्री रामस्वरूप मंत्री , कार्यालय प्रभारी एवं प्रदेश सचिव श्री उमेश पटेरिया ,वरिष्ठ समाजसेवी श्री रामबाबू अग्रवाल , श्री रतनलाल बाथम अनुशासन समिति प्रदेश अध्यक्ष, श्री रामनरेश पटेल प्रदेश अध्यक्ष समाजवादी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ, श्री बाबूलाल पहलवान प्रदेश अध्यक्ष समाजवादी बाबा साहेब अम्बेडकर वाहिनी, श्री यदुवेन्द्र यादव प्रदेश अध्यक्ष समाजवादी युवजन सभा, श्री पुष्पेंद्र अहिरवार प्रदेश अध्यक्ष समाजवादी अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ, कु.रानी रैकवार प्रदेश अध्यक्ष समाजवादी महिला सभा, श्री रामविजय यादव प्रदेश अध्यक्ष समाजवादी लोहिया वाहिनी,श्री विनय कुमार मिश्रा प्रदेश अध्यक्ष समाजवादी व्यापार सभा,श्री एड.अनिकेत दीपांकर प्रदेश अध्यक्ष समाजवादी व्यापार सभा,राष्ट्रीय सचिव द्वय समाजवादी लोहिया वाहिनी श्री राकेश यादव , श्री कमलाकांत यादव आदि उपस्थित रहे।
इंदौर से भी 200 से ज्यादा कार्यकर्ता भोपाल पहुंचे. रामबाबू अग्रवाल ने प्रदर्शन कारियों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश की वर्तमान सरकार ने पूरे प्रदेश का बंटाधार कर रखा है, प्रदेश में महंगाई, बेरोजगारी आसमान छू रही हैं. महासचिव रामस्वरूप मंत्री ने बताया कि प्रदर्शन में में रीवा, सतना, सीधी, सिंगरौली, भिंड, मुरैना, ग्वालियर, जबलपुर, कटनी, इंदौर, देवास, उज्जैन सहित सभी जिलों के पदाधिकारी और जिला अध्यक्ष तथा प्रकोष्ठों के पदाधिकारीगण के नेतृत्व में हजारों की संख्यां में कार्यकर्ता विधानसभा के घेराव के लिए भोपाल पहुंचे. इंदौर से भी 200 से ज्यादा कार्यकर्ता भोपाल प्रदर्शन में हिस्सा लेने के लिए प्रदेश महासचिव रामस्वरूप मंत्री,नगर अध्यक्ष राजेंद्र यादव, जिला अध्यक्ष बटेश्वर नाथ सिंह और वरिष्ठ समाजवादी नेता रामबाबू अग्रवाल व युवजन सभा अध्यक्ष अमन यादव के नेतत्व में भोपाल पहुंचे. पार्टी के प्रदेश महासचिव रामस्वरूप मंत्री ने कहा कि इस प्रदर्शन के जरिए पार्टी मध्य प्रदेश सरकार को चेतावनी देना चाहती है कि वह जन विरोधी नीतियों को तत्काल बदले. रोजगार के अवसर पैदा करें बंद उद्योगों को चालू करें तथा दलितों पिछड़ों, अल्पसंख्यकों, किसानों और मजदूरों पर अत्याचार करना छोड़े अन्यथा पार्टी पूरे प्रदेश के युवाओं, किसानों और मजदूरों को गोलबंद कर बड़ा आंदोलन खड़ा करेगी.

इंदौर से प्रदर्शन में प्रमुख रूप से रामबाबू अग्रवाल, रामस्वरूप मंत्री, राजेंद्र यादव, बटेश्वर नाथ सिंह, सुषमा यादव,डीएस मिश्रा ,अमन यादव, मोहम्मद अली सिद्दीकी, दीपक मालवीय, लल्लू यादव, मनोज हडिया, हर्ष यादव, लक्ष्मी नामदेव, पूर्णा गर्ग, अंकित जायसवाल राजू बेरवा सहित करीब 200 कार्यकर्ता शरीक हुए।





