अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

*मुजफ्फरनगर में एनकाउंटर: मारा गया 18 मुकदमों वाला 1 लाख का इनामी*

Share

मुजफ्फरनगर. यूपी के मुजफ्फरनगर पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई है. इसमें एक लाख का इनामी बदमाश ढेर हो गया है. मुठभेड़ में मारे गए बदमाश के खिलाफ 18 मुकदमें दर्ज थे. उसके पास से बाइक, रिवाल्वर और पिस्टल बरामद हुई है. लूट की ज्वेलरी भी बरामद की गई है. आरोपी मेहताब जनपद शामली का रहने वाला है. मुठभेड़ बुढाना कोतवाली क्षेत्र में हुई. उधर, संभल में भी पुलिस की बाइक सवार लुटेरों से मुठभेड़ हुई है. इसमें लुटेरा तसब्बुर पुलिस की गोली से घायल हो गया. एक हेड कांस्टेबल भी लुटेरों की गोली से घायल हुआ है. गिरफ्तार लुटेरे के कब्जे से बाइक, तमंचा और लूटे गए सोने के कुंडल बरामद हुए हैं. ये मुठभेड़ बहजोई कोतवाली के करीमपुर पुलिया पर हुई. लुटेरे के साथी मौके का फायदा उठा करकर फरार हो गए. पुलिस उनकी धरपकड़ में जुट गई है.
सहारनपुर में भी मुठभेड़
सहारनपुर में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई है. इसमें 25 हजार रुपये का इनामी बदमाश नदीम उर्फ छोटा गिरफ्तार किया गया है. पुलिस की जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी. घायल बदमाश को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना थाना फतेहपुर क्षेत्र की है. शुक्रवार शाम पुलिस छुटमलपुर हाइवे कट के पास चेकिंग कर रही थी. इसी दौरान बाइक सवार दो संदिग्ध युवक दिखाई दिए. पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया तो उन्होंने फायरिंग शुरू कर दी और भागने लगे. पीछा करने पर उनकी बाइक फिसलकर गिर गई.
इसके बाद भी बदमाशों ने दोबारा पुलिस पर गोली चलाई. पुलिस की जवाबी कार्रवाई में हिस्ट्रीशीटर नदीम को गोली लगी और उसे दबोच लिया गया. उसका एक साथी मौके से फरार होने में कामयाब हो गया. फरार बदमाश की तलाश में पुलिस लगातार कॉम्बिंग कर रही है. एसपी देहात सागर जैन ने घटना की पुष्टि की है.

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें