अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

सुर्खियों में प्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Share
  1. 12 साल की प्रीती ने किया एल्ब्रुस पर्वत को फतह
  2. आदिवासी अंचल में मतांतरण रोकने की कोशिश
  3. मुंबई की समाज सेविका का झाबुआ में यौन शोषण

भोपाल। रक्षा बंधन के अवसर पर बसों में महिलाओं के लिए निश्शुल्क यात्रा, बहनों ने अपने भाई को दी मुखाग्नि , ईसाई धर्म प्रचारक पर यौन शोषण का आरोप, 12 वर्षीय प्रीति परमार ने यूरोप के सबसे ऊंचे पर्वत एल्ब्रुस को फतह, प्रदेश में मध्यम वर्षा, आगे पढ़ें दिनभर सुर्खियों में रहीं बड़ी खबरें।

रक्षाबंधन पर महिलाओं-लड़कियों का बस किराया फ्री

अटल इंदौर सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेस लिमिटेड (AICTSL) ने रक्षा बंधन के अवसर पर सोमवार को शहर की सभी आई बस और सिटी बसों में महिलाओं के लिए निश्शुल्क यात्रा की सुविधा दी है। AICTSL की 350 सिटी बसें और 59 बीआरटीएस बसें इस दिन पूरी तरह से मुफ्त होंगी। रोजाना करीब सवा लाख यात्री इन बसों का उपयोग करते हैं।

राखी के एक दिन बहनों ने भाई को मुखाग्नि देकर किया विदा

रक्षाबंधन से एक दिन पहले 17 वर्षीय इकलौते भाई की मौत हो गई। दुखी बहनों ने स्वयं अपने भाई को मुखाग्नि दी और अंतिम संस्कार की परंपराओं को निभाया। भाई की विदाई की यह भावुक तस्वीर देखकर श्मशान घाट पर मौजूद सभी की आंखें भर आईं।

आदिवासी अंचल में मतांतरण रोकने की RSS की कोशिश

धार जिले के आदिवासी बहुल क्षेत्रों में जहां मंदिर और मूर्तियों की कमी है, वहां हिंदू समाज ने धर्म रक्षा के लिए पहल की है। करीब 1000 गांवों में शिवलिंग की स्थापना की जा रही है। समाज के लोग शिवलिंग दान कर रहे हैं, जिससे इन स्थानों पर शिवमयी वातावरण बनेगा और आदिवासी अंचल शिवांचल बन जाएगा।

मुंबई की समाज सेविका का झाबुआ में यौन शोषण

झाबुआ में मुंबई की समाजसेविका ने ईसाई धर्म प्रचारक पर यौन शोषण और मतांतरण का दबाव बनाने का आरोप लगाया। थाने में बयान देते समय वह बेहोश हो गई और जिला चिकित्सालय में भर्ती कराई गई। पीड़िता जनवरी में झाबुआ आई थी और आदिवासी इलाकों में शिक्षा की कमी देख समाजिक कार्यों के लिए पिछले 6-7 महीने से यहीं रह रही थी।

मप्र में फिर होगी झमाझम बारिश

बांग्लादेश में कम दबाव का क्षेत्र और मध्य प्रदेश में मानसून द्रोणिका के प्रभाव से प्रदेश के पूर्वी और उत्तरी हिस्सों में वर्षा हो रही है। रविवार को सीधी में 76 मिमी, उमरिया में 66 मिमी, और अन्य क्षेत्रों में हल्की वर्षा दर्ज की गई। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, कम दबाव का क्षेत्र अति कम दबाव में बदलने की संभावना है, जिससे ग्वालियर, चंबल, सागर, रीवा, शहडोल, और जबलपुर संभागों में मध्यम वर्षा हो सकती है।यहां पढ़ें पूरी खबर

12 साल की प्रीति ने उम्र में यूरोप के सबसे ऊंचे पर्वत एल्ब्रुस को किया फतह

सीहोर की 12 वर्षीय प्रीति परमार ने यूरोप के सबसे ऊंचे पर्वत एल्ब्रुस को फतह कर नया कीर्तिमान स्थापित किया। वह मध्य प्रदेश की सबसे कम उम्र की लड़की हैं जिन्होंने यह पर्वत चढ़ा है। प्रीति ने रात 1 बजे बेस कैंप से चढ़ाई शुरू की और 9 घंटे में शिखर तक पहुंच गईं। उनके साथ उनके भाई चेतन परमार भी थे, जिन्होंने पहले प्रयास में ही इस पर्वत को सफलतापूर्वक पार किया

मप्र में मुख्यमंत्री-मंत्री स्वयं भरेंगे आयकर

मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री और मंत्रियों को वेतन-भत्ते पर लगने वाला आयकर अब उन्हें स्वयं जमा करना होगा। राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने इस संशोधन को मंजूरी दे दी है। विधानसभा में पेश किए गए संशोधन विधेयक के तहत, मुख्यमंत्री, मंत्री, विधानसभा अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, और नेता प्रतिपक्ष अब अपना आयकर स्वयं भरेंगे। यह संशोधन 1 जुलाई 2024 से प्रभावी होगा।

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

Follow us

Don't be shy, get in touch. We love meeting interesting people and making new friends.

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें