नई दिल्ली । सितंबर का पहला शुक्रवार सिनेप्रेमियों के लिए खास होने वाला है। इस दिन एक तरफ थिएटर में टाइगर श्रॉफ की बागी 4 और विवेक अग्निहोत्री की द बंगाल फाइल्स आमने-सामने होंगी, तो वहीं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर भी फिल्मों और सीरीज की बड़ी खेप रिलीज होगी। थिएटर रिलीज़ बागी 4 – टाइगर श्रॉफ अपनी सुपरहिट फ्रेंचाइजी की चौथी किस्त लेकर आ रहे हैं।
फिल्म में उनके साथ संजय दत्त, सोनम बाजवा और हरनाज संधू नजर आएंगे। द बंगाल फाइल्स – विवेक अग्निहोत्री की यह फिल्म 1946 के कोलकाता हत्याकांड और नोआखली दंगों पर आधारित है। यह फिल्म बागी 4 को सीधी टक्कर देगी। ओटीटी रिलीज़ मालिक (प्राइम वीडियो) – राजकुमार राव और मानुषी छिल्लर स्टारर गैंगस्टर ड्रामा अब ओटीटी पर।
आंखों की गुस्ताखियां (ज़ी5) – विक्रांत मैसी और शनाया कपूर की फिल्म अब डिजिटल रिलीज पर। इंस्पेक्टर जेंडे (नेटफ्लिक्स) – मनोज बाजपेयी निर्देशित फिल्म, बिकिनी किलर चार्ल शोभराज से प्रेरित कहानी। सू फ्रॉम सो (जिओ हॉटस्टार) – भूतनी के कब्जे से उथल-पुथल मचाने वाली रोमांचक कहानी। घाटी (प्राइम वीडियो) – अनुष्का शेट्टी की एक्शन-क्राइम फिल्म, ड्रग्स माफिया के जाल में फंसी महिला की कहानी। लव कॉन रिवेंज (नेटफ्लिक्स) – टिंडर स्विंडलर की पीड़िता का जासूस के साथ मिलकर ठग से बदला।
कम्मातम (ज़ी5) – मलयालम क्राइम ड्रामा, फाइनेंशियल स्कैम पर आधारित। कुल मिलाकर, इस शुक्रवार थिएटर और ओटीटी दोनों जगह दर्शकों को भरपूर मनोरंजन मिलेगा। एक्शन, थ्रिलर, ड्रामा और रियल-लाइफ कहानियों से भरा यह वीकेंड सिनेप्रेमियों के लिए खास होने वाला है।





