भंडारा। महाराष्ट्र के भंडारा के सरकारी अस्पताल में बच्चों के वार्ड में बीती रात दो बजे आग लग गई थी। शनिवार देर रात एक नर्स को न्यू बोर्न नेटल वार्ड से धुआं निकलता हुआ दिखाई दिया। जिला अस्पताल में शॉर्ट सर्किट की वजह से बच्चों के वार्ड में आग लग गई थी । आग में 10 नवजात बच्चों की जिंदा जलकर मौत हो गई है, इन बच्चों की उम्र एक दिन से लेकर 3 महीने तक थी।जानकारी के मुताबिक आईसीयू वार्ड में कुल 17 बच्चे मौजूद थे, इनमें 10 को नहीं बचाया जा सका। ड्यूटी पर मौजूद नर्स ने SNCU का दरवाजा खोला और कमरे में चारों तरफ धुआं देखा, तो उन्होंने तुरंत अस्पताल के अधिकारियों को बताया। तुरंत फायर ब्रिगेड ने अस्पताल में लोगों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया था।
भंडारा के सरकारी अस्पताल में आग:10 नवजात बच्चों की जिंदा जलकर मौत





