अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

तिरुपति के सरकारी हॉस्पिटल में ऑक्सीजन सिलेंडर रिलोड करने में 5 मिनट की देरी हुई, 11 मरीजों की मौत

Share

तिरुपति

आंध्र प्रदेश में एक हॉस्पिटल के ICU वार्ड में ऑक्सीजन की सप्लाई रुकने से 11 मरीजों की मौत हो गई। यह घटना सोमवार रात तिरुपति के रुइया गवर्नमेंट हॉस्पिटल में हुई। मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी ने घटना पर दुख जताते हुए मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं।सामाजिक कार्यकर्ता लिसिप्रिया ने इस घटना के बाद अस्पताल में मची अफरा-तफरी का वीडियो सोशल मीडिया में पोस्ट किया है। वीडियो में अस्पताल के पलंगों पर ऑक्सीजन और वेंटिलेटर सपोर्ट वाले मरीज देखे जा सकते हैं।

चित्तूर के जिला कलेक्टर एम हरि नारायणन ने बताया कि ऑक्सीजन सिलेंडर दोबारा लोड करने में 5 मिनट की देरी हो गई। इस वजह से ऑक्सीजन का प्रेशर कम हो गया। इसी दौरान 11 मरीजों ने दम तोड़ दिया। उन्होंने बताया कि ऑक्सीजन की सप्लई 5 मिनट के अंदर दोबारा शुरू हो गई। अब सब कुछ सामान्य है। इस वजह से हम और जानें बचा सके। मरीजों को संभालने के लिए लगभग 30 डॉक्टरों को तुरंत ICU वार्ड के अंदर ले जाया गया।

हॉस्पिटल में ऑक्सीजन की कमी नहीं
कलेक्टर ने कहा कि ऑक्सीजन की कोई कमी नहीं थी। इसकी सप्लाई भी पर्याप्त मात्रा में हो रही थी। इस हॉस्पिटल में ICU और ऑक्सीजन बेड पर 700 कोरोना मरीजों का इलाज चल रहा था। 300 मरीज नॉर्मल वार्ड में थे।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें