अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

*पूर्णिया में बवाल, मूर्ति तोड़फोड़ के बाद जमकर हंगामा, 12 लोग गिरफ्तार*

Share

हंगामे के दौरान उपद्रवियों ने तोड़फोड़ और आगजनी भी की, जिसमें एक दुकान को नुकसान पहुंचा। सूचना मिलते ही डीआईजी, डीएम, एसपी और कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद हालात को काबू में किया।

पूर्णिया जिले के बैसा प्रखंड के मजगामा गांव में एक निर्माणाधीन मूर्ति में तोड़फोड़ मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 12 लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में एक मूर्ति को खंडित करने वाला और 11 उपद्रव करने वाले शामिल हैं। फिलहाल गांव में धारा 144 लागू कर दी गई है और भारी पुलिस बल तैनात है। पूर्णिया डीएम अंशुल कुमार और एसपी स्वीटी सहरावत मौके पर कैंप कर स्थिति की निगरानी कर रहे हैं। वहीं क्षतिग्रस्त मूर्ति को हटाकर नई मूर्ति स्थापित करने का कार्य किया जा रहा है।

घटना के दौरान उपद्रव और बवाल भी हुआ। भीड़ ने एक युवक को पकड़कर पिटाई कर दी, जिसे पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बचाया और हिरासत में लिया। इसी बीच पुलिस और ग्रामीणों के बीच झड़प भी हुई। डीआईजी प्रमोद कुमार मंडल के अनुसार, स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए पुलिस को चार राउंड फायरिंग करनी पड़ी। इस दौरान ओम प्रकाश नाम का एक युवक घायल हुआ है, जिसका इलाज जीएमसीएच पूर्णिया में चल रहा है

हंगामे के दौरान उपद्रवियों ने तोड़फोड़ और आगजनी भी की, जिसमें एक दुकान को नुकसान पहुंचा। सूचना मिलते ही डीआईजी, डीएम, एसपी और कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद हालात को काबू में किया। वर्तमान में गांव में स्थिति नियंत्रण में है, लेकिन एहतियात के तौर पर पुलिस कैंप कर रही है।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें