अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

*इंदौर आई 15 करोड़ की लग्जरी कार, केके सिंह के बेटे माणिक और अंकित सिंह ने खरीदी सबसे महंगी Rolls-Royce*

Share

वैसे तो इंदौर में एक से एक लक्जरी गाड़ियां आपको देखने को मिल जाएंगी. लेकिन, अब शहर में एक ऐसी गाड़ी की एंट्री हुई है, जो पूरे देश में ही गिनी-चुनी है. जो कार देश के सबसे अमीर व्यक्ति मुकेश अंबानी के पास है, वही कर अब आपको इंदौर में भी दौड़ती नजर आएगी. यह कार है रोल्स-रॉयस कलिनन सीरीज 2 (Rolls-Royce Cullinan Series II), जो इंदौर के साथ ही मध्य प्रदेश की भी अबतक की सबसे महंगी कार है.इंदौर के बिजनेसमैन केके सिंह के बेटे माणिक और अंकित सिंह ने 15 करोड़ की कस्टमाइज्ड Rolls-Royce Cullinan Series II कार खरीदी, जो मुकेश अंबानी और अल्लू अर्जुन के पास भी है. कैसे ये कार लंदन से इंदौर पहुंची, जानें रोचक कहानी…

3 करोड़ रुपए अतिरिक्त
रोल्स-रॉयस कलिनन सीरीज 2 को इंदौर के उद्योगपति के‌‌के सिंह के बेटे माणिक और अंकित सिंह ने खरीदा है. दोनों ही स्पोर्ट्स कार के शौकीन हैं. उन्होंने बताया कि इस पसंदीदा कार की असल कीमत 12 करोड़ 10 लाख है, जबकि 3 करोड़ रुपए अतिरिक्त देकर इसे विशेष तौर पर कस्टमाइज कराया गया है. ‌रोल्स-रॉयस की खासियत है पर्सनल कस्टमाइजेशन और वह आर्डर पर ही इस कार को बनाती है. डार्क ब्लू शेड वाली इस कार का पूरा मेंडेरिन इंटीरियर हैंड मेड है.

लंदन से प्लेन से आई
कार का रूफ स्पेशल कलर और लाइटिंग के साथ तैयार किया गया है. जबकि डैशबोर्ड, लाइट्स से लेकर दरवाजे के पैनल तक सब कुछ कस्टमाइज किए गए हैं. माणिक सिंह ने बताया, इसके लिए उन्होंने 1 साल का इंतजार किया. पिछले साल उन्होंने इसका ऑर्डर दिया था, तब से इस पर काम चल रहा था. जब इसकी डिलीवरी का टाइम आया तो इसके लिए खासतौर से लंदन से प्लेन से दिल्ली तक इसे लायाब गया. वहां से सड़क से इंदौर लाया गया. ‌इस खास गाड़ी के लिए आरटीओ से विशेष नंबर 0085 खरीदा जा रहा है.

कलिनन के खास फीचर्स 
रोल्स-रॉयस की कलिनन सीरीज 2 महज 5.2 सेकंड में जीरो से 100 km प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ लेती है. इस लग्जरी एसयूवी में 6.75 लीटर का ट्विन टर्बो इंजन लगा है, जो 563 हॉर्स पावर और 850 न्यूटन मीटर का टॉक जनरेट करता है. इसकी टॉप स्पीड 250 Km/ph है. वैसे इसका ग्राउंड क्लीयरेंस 190 MM है, लेकिन एक बटन दबाते ही यह 40 MM और बढ़ जाएगा. कलिनन सीरीज  2024 में ही लॉन्च हुई है, भारत में इसकी काफी डिमांड है. बॉलीवुड स्टार अल्लू अर्जुन, सिंगर बादशाह, देश के सबसे रईस व्यक्ति मुकेश अंबानी, अजय देवगन समेत कई करोड़पतियों के पास यह कार पहले से है.

गैरेज में पहले से ये गाड़ियां
सिंह परिवार के गेराज में पहले से ही फरारी, लैंबॉर्गिनी, पोर्शे बॉक्सटर 718, फोर्ड मस्टेंग, मर्सिडीज ई क्लास, ऑडी क्यू 7 समेत कई लग्जरी गाड़ियां मौजूद हैं. अब इंदौर की सड़कों पर रोल्स-रॉयस की कलिनन भी अपना जलवा बिखेरते आपको दिख जाएगी.

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें