अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">
Share
खुदरा महंगाई दर

Retail Inflation: जून में खुदरा मुद्रास्फीति छह साल के निचले स्तर 2.10% पर पहुंची, जानिए क्या कहते हैं आंकड़े

Retail Inflation: जून में खुदरा मुद्रास्फीति छह साल के निचले स्तर 2.10% पर पहुंच गई। सरकार की ओर से सोमवार को इससे जुड़े आंकड़े साझा किए गए।

राज्यपाल की नियुक्ति

Governor Appointment: अशीम घोष हरियाणा तो अशोक गजपति गोवा के राज्यपाल बने; कविंदर गुप्ता होंगे लद्दाख के एलजी

राष्ट्रपति भवन के मुताबिक, कविंदर गुप्ता लद्दाख के नए उपराज्यपाल नियुक्त किए गए हैं। ऐसे ही प्रोफेसर अशीम कुमार घोष को हरियाणा और पुसापति अशोक गजपति राजू को गोवा का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।

Supreme Court

Supreme Court: ‘अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता की अहमियत समझें नागरिक’, सुप्रीम कोर्ट की सलाह- खुद पर लगाएं नियंत्रण

Supreme Court On Freedom Of Speech And Expression: सुप्रीम कोर्ट ने अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता को लेकर अहम टिप्पणी की है। शीर्ष अदालत ने अपनी टिप्पणी से साफ किया कि अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता हमारी लोकतांत्रिक व्यवस्था की रीढ़ है, लेकिन इसका गलत इस्तेमाल समाज में नफरत और विघटन को जन्म दे सकता है। इसलिए नागरिकों को चाहिए कि वे जिम्मेदारी…

असदुद्दीन ओवैसी, एआईएमआईएम प्रमुख

AIMIM: ओवैसी का ‘इंडिया’ ब्लॉक पर हमला, बोले- एकतरफा मोहब्बत नहीं हो सकती; SIR को बताया ‘बैक डोर एनआरसी’

AIMIM: ओवैसी का ‘इंडिया’ ब्लॉक पर हमला, बोले- एकतरफा मोहब्बत नहीं हो सकती; SIR को बताया ‘बैक डोर एनआरसी’

पाकिस्तानी एक्ट्रेस हुमैरा असगर

Humaira Asghar: मौत से पहले PAK एक्ट्रेस हुमैरा असगर का क्या था आखिरी संदेश? सोशल मीडिया पर सामने आया वॉइस नोट

Humaira Asghar Voice Note: बीते दिनों पाकिस्तानी अभिनेत्री हुमैरा असगर को उनके अपार्टमेंट में मृत पाया गया था। अब सोशल मडिया पर उनका एक वॉइस नोट सामने आया है।

प्रतीक यादव।

UP: पूर्व सीएम अखिलेश यादव के भाई प्रतीक से मांगी चार करोड़ की रंगदारी, पॉक्सो एक्ट में फंसाने की धमकी दी

पूर्व मुख्यमंत्री व सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के भाई प्रतीक यादव से रंगदारी मांगने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने रियल एस्टेट कारोबारी, उसकी पत्नी व पिता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

एसएम राजू और एक्टर विशाल

Stuntman SM Raju: शूटिंग के वक्त हुआ हादसा, स्टंटमैन एसएम राजू की मौत; मदद को आगे आए एक्टर विशाल

Stuntman SM Raju Demise: स्टंट सीन शूट करते वक्त एक बड़ा हादसा हो गया। जिसमें मशहूर स्टंटमैन एसएम राजू की जान चली गई।

सदन में जाते सीएम भगवंत मान

पंजाब में बेअदबी के खिलाफ बिल को मंजूरी: कैबिनेट की सहमति के बाद विधानसभा में पेश

पंजाब कैबिनेट में बेअदबी बिल को मंजूरी दे दी गई है। मंजूरी मिलने के बाद बिल को विधानसभा में पेश किया गया। सीएम मान ने बेअदबी को लेकर बिल पेश किया। विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा ने कहा कि बेअदबी बिल पर चर्चा के लिए समय दिया जाना चाहिए। मौके पर ही हमें बिल मिला हैं, इसलिए कल इस बिल पर चर्चा करवाई जानी चाहिए। इसके बाद सदन को 15 मिनट के लिए फिर से स्थगित कर दिया गया। बाजवा के बेअदबी बिल पर चर्चा कल के लिए आयोजित किए जाने को स्पीकर ने मंजूरी दे दी है। पंजाब में बेअदबी करने वालों को सजा दिलाने के लिए अभी कोई सख्त कानून नहीं है। बेअदबी पंजाब में बहुत संवेदनशील मुद्दा है। यही कारण है कि सरकार इस बिल पर आगे बढ़ने से पहले सभी धार्मिक संगठनों की राय लेना चाहती है। इस बिल के जरिये सरकार धार्मिक ग्रंथों की बेअदबी पर सख्त सजा का प्रावधान कर सकती है

इस कानून से धार्मिक ग्रंथों और स्थलों की बेअदबी करने वालों को उम्रकैद मिलेगी। पंजाब में लंबे समय से बेअदबी कानून की मांग चली आ रही है। बेअदबी के मामलों में विशेष अदालतें गठित की जा सकेंगी। वहीं बेअदबी के दोषियों को पैरोल नहीं मिलेगा।

रॉबर्ट वाड्रा, प्रियंका गांधी

ईडी के सामने रॉबर्ट वाड्रा की पेशी; संजय भंडारी से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूछताछ

कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा के पति और जानेमाने कारोबारी रॉबर्ट वाड्रा सोमवार को प्रवर्तन निदेशालय के सामने पेश हुए। उनसे ब्रिटिश हथियार सलाहकार संजय भंडारी से जुड़े धन शोधन मामले में पूछताछ की गई। वाड्रा का बयान धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत दर्ज किया गया। इससे पहले मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी की ओर से रॉबर्ट वाड्रा को समन जारी किया गया था। इसके तहत वाड्रा को 17 जून को दिल्ली स्थित ईडी कार्यालय में पेश होना था। तब वे ईडी के सामने पेश नहीं हुए थे।

56 वर्षीय वाड्रा सुबह 11 बजे के बाद मध्य दिल्ली स्थित संघीय जांच एजेंसी के कार्यालय पहुंचे। उनके साथ केरल की वायनाड लोकसभा सीट से सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा भी थीं। रॉबर्ट वाड्रा को एजेंसी ने पिछले महीने बयान दर्ज कराने के लिए बुलाया था, लेकिन उन्होंने विदेश यात्रा के कारण अपने समन को स्थगित करने का अनुरोध किया था।

केंद्रीय जांच एजेंसी उनसे तीन अलग-अलग धन शोधन मामलों में पूछताछ कर रही है, जिनमें यह मामला भी शामिल है। अन्य दो मामले भूमि सौदों में कथित अनियमितताओं से संबंधित हैं। 63 वर्षीय भंडारी 2016 में आयकर विभाग की ओर से दिल्ली में छापेमारी के तुरंत बाद लंदन भाग गए थे। हाल ही में दिल्ली की एक अदालत ने उन्हें भगोड़ा आर्थिक अपराधी घोषित किया है।

इससे पहले पिछले महीने वे ईडी की ओर से समन भेजे जाने के बाद भी पेशी के लिए नहीं आए थे। इसकी वजह उनका विदेश में होना बताया गया था। इससे पहले ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूछताछ के लिए वाड्रा को अपने दफ्तर बुलाया था। मामला ब्रिटेन के रहने वाले हथियार डीलर संजय भंडारी से जुड़ा है। मामले की जांच प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (पीएमएलए) के तहत की जा रही है।

अप्रैल में भी हुई थी पूछताछ
वाड्रा से ईडी ने अप्रैल में तीन दिन लगातार पूछताछ की थी। ये पूछताछ हरियाणा में 2008 की एक जमीन डील में कथित गड़बड़ियों से जुड़े एक अन्य मनी लॉन्ड्रिंग मामले में की गई थी। रॉबर्ट वाड्रा ईडी की जांच के तहत कुल तीन मनी लॉन्ड्रिंग मामलों में फंसे हुए हैं।

कौन हैं संजय भंडारी?
संजय भंडारी एक हथियार डीलर हैं जो 2016 में दिल्ली में इनकम टैक्स विभाग की छापेमारी के बाद लंदन भाग गए थे। हाल ही में एक ब्रिटिश अदालत ने भारत सरकार की उस अर्जी को खारिज कर दिया जिसमें भंडारी के प्रत्यर्पण से जुड़े मामले को ब्रिटेन की सुप्रीम कोर्ट में ले जाने की अनुमति मांगी गई थी। इसके बाद भंडारी को भारत लाने की संभावना लगभग खत्म हो गई है।

ईडी की चार्जशीट में क्या है दावा?
ईडी ने 2023 में इस मामले में चार्जशीट दाखिल की थी। इसमें आरोप लगाया गया है कि भंडारी ने 2009 में लंदन में एक मकान खरीदा और उसे रॉबर्ट वाड्रा के निर्देशानुसार रिनोवेट कराया। एजेंसी का दावा है कि इस रिनोवेशन के लिए पैसा वाड्रा ने दिया था। रॉबर्ट वाड्रा ने इन आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा है कि उनकी लंदन में कोई भी प्रॉपर्टी नहीं है। उन्होंने इन आरोपों लेकर कहा कि उन्हें राजनीतिक मकसद के तहत परेशान किया जा रहा है।

साइना नेहवाल और पी कश्यप

10 साल तक छिपाया प्यार, तय तारीख से पहले की शादी, फिर क्यों अलग हो रहे साइना-कश्यप?

भारत की ओलंपिक पदक विजेता बैडमिंटन स्टार 35 साल की साइना नेहवाल और उनके पति 38 साल के पारुपल्ली कश्यप ने आपसी सहमति से अलग होने के फैसले की घोषणा की है। रविवार को इंस्टाग्राम पर साइना ने स्टोरी साझा किया जिसने खेल जगत को हैरान कर दिया। राष्ट्रमंडल खेलों में दो बार की चैंपियन साइना ने लिखा, ‘जिंदगी हमें कभी-कभी अलग दिशाओं में ले जाती है। बहुत सोच-विचार के बाद कश्यप पारुपल्ली और मैंने अलग होने का फैसला किया है। हम अपने और एक-दूसरे के लिए शांति, विकास और उपचार का विकल्प चुन रहे हैं।’पिछले कुछ वर्षों में खेल से जुड़े कई स्टार अपने जीवनसाथी से अलग हो चुके हैं। साइना-कश्यप से पहले स्टार क्रिकेटर हार्दिक पांड्या और नाताश स्टैनकोविच, युजवेंद्र चहल और धनश्री और सानिया मिर्जा और शोएब मलिक जैसे बड़े नाम शामिल हैं।

उन्होंने लिखा, ‘मैं उन यादों के लिए आभारी हूं और आगे के लिए शुभकामनाएं देती हूं। इस दौरान हमारी निजता को समझने और उसका सम्मान करने के लिए धन्यवाद।’ साइना और पूर्व शटलर कश्यप ने दिसंबर 2018 में शादी की थी। दोनों ने लगभग 10 साल तक एक-दूसरे को डेट किया। हर किसी से अपने प्यार को छिपाए रखा। फिर तय तारीख से दो दिन पहले ही दोनों ने शादी कर ली। इतना प्यार होने के बावजूद दोनों ने अचानक से अलग होने का फैसला लिया है। इसकी वजह क्या है, इसका खुलासा दोनों ने नहीं किया है, लेकिन यह खेल जगत को चौंका देने वाली खबर है।

Saina Nehwal Parupalli Kashyap Separation: Dated for 10 years, marriage before scheduled date,read Love Story

पिछले कुछ वर्षों में खेल से जुड़े कई स्टार अपने जीवनसाथी से अलग हो चुके हैं। साइना-कश्यप से पहले स्टार क्रिकेटर हार्दिक पांड्या और नाताश स्टैनकोविच, युजवेंद्र चहल और धनश्री और सानिया मिर्जा और शोएब मलिक जैसे बड़े नाम शामिल हैं। आइए जानते हैं कि साइना और कश्यप की मुलाकात कब और कैसे हुई थी और इनकी लव स्टोरी कैसी है…

Saina Nehwal Parupalli Kashyap Separation: Dated for 10 years, marriage before scheduled date,read Love Story

साल 2000 के दशक में खेल जगत में साइना और कश्यप के अफेयर के काफी चर्चे हुए थे। हालांकि, दोनों ने खुलकर कभी अपने रिश्ते को नहीं कबूला था। पी. कश्यप कई बार सफाई देते नजर आए कि दोनों अच्छे दोस्त से ज्यादा कुछ भी नहीं। ऐसा कहा जाता है कि ये दोनों 2005 में पहली बार एक बैडमिंटन कोचिंग कैंप में मिले थे, तब दोनों किशोर थे। दोनों की मुलाकात 2005 में तब हुई थी जब उन्होंने पी.गोपीचंद से ट्रेनिंग लेनी शुरू की थी। इसके बाद से ये दोनों अक्सर मिलने लगे। धीरे-धीरे उनकी दोस्ती प्यार में बदल गई और दोनों ने लंबे समय तक एक दूसरे को डेट किया। दोनों ही हैदराबाद के रहने वाले हैं। तब साइना और कश्यप, दोनों की ही गिनती देश के सर्वश्रेष्ठ बैडमिंटन खिलाड़ियों में की जाती थी। 

Saina Nehwal Parupalli Kashyap Separation: Dated for 10 years, marriage before scheduled date,read Love Story

हालांकि, साइना का करियर ग्राफ अचानक से ऊपर उठा। उन्होंने एक के बाद एक, कई टूर्नामेंट्स जीते। साइना ने 2010 राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण जीता और सुर्खियों में आईं। इसके बाद 2012 में लंदन ओलंपिक में साइना ने कांस्य पदक जीतकर देश का नाम रोशन किया। 2015 विश्व चैंपियनशिप में उन्होंने रजत अपने नाम किया। 2017 विश्व चैंपियनशिप में साइना ने कांस्य जीता। फिर 2018 राष्ट्रमंडल खेलों में दो स्वर्ण जीते। वहीं, पी कश्यप ने 2014 में कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड मेडल जीतकर देश का नाम रोशन किया। इसके बाद ऑस्ट्रिया ओपन जैसे कई बड़े टूर्नामेंट उन्होंने अपने नाम किए। हालांकि, पी कश्यप कभी ओलंपिक पदक नहीं जीत सके।

Saina Nehwal Parupalli Kashyap Separation: Dated for 10 years, marriage before scheduled date,read Love Story

साल 2018 में 16 दिसंबर को बेहद निजी समारोह में दोनों की शादी होने वाली थी, लेकिन इससे दो दिन पहले ही दोनों एक-दूसरे के हो गए। शादी काफी सादगी में निपट गई और किसी को कानों कान खबर तक नहीं लगी। अचानक हुई इस शादी के बारे में तब पता लगा, जब साइना ने खुद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दो फोटो पोस्ट करते हुए इसकी जानकारी दी। साइना ने अपनी शादी का फोटो अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर #जस्टमैरीड हैशटैग के साथ फोटो पोस्ट करते हुए लिखा, ‘मेरे जीवन का सर्वश्रेष्ठ मैच।’ इसके बाद साइना और कश्यप दोनों समय-समय पर एक-दूसरे के साथ तस्वीरें शेयर करते रहते थे, लेकिन शादी के सात साल बाद दोनों ने अलग होने का फैसला लिया है।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें