अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

*उज्जैन एसबीआई महानंदा नगर ब्रांच से 2 करोड़ के आभूषण और 8 लाख का कैश चोरी*

Share

 उज्जैन स्थित महानंदा नगर की एसबीआई बैंक की ब्रांच में चोरों ने बड़ी चोरी की घटना को अंजाम दिया है। बैंक ब्रांच से बदमाश लगभग 2 करोड़ रुपये कीमत के आभूषण और 8 लाख रुपए नकद चोरी करके फरार हो गए। चोरी की इस घटना की जानकारी होने के बाद उज्जैन पुलिस में हड़कंप मच गया है। वहीं सीसीटीवी फुटेज में दो बदमाश चोरी की घटना को अंजाम देते हुए कैद हुए हैं। बताया जा रहा है कि चोरी हुए अभूषण बैंक में रखे गए गोल्ड लोन के आभूषण हैं। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी के आधार पर चोरों की तलाश में जुट गई है।

जानकार पर पुलिस को शक

उज्जैन स्थित महानंदा नगर की एसबीआई बैंक में चोरी के मामले में सामने आ रहा है कि बैंक के लॉकर तोड़े नहीं गए है और तालों को खोला गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए और मामले की छानबीन शुरू कर दी है। बैंक में ताला खोलकर की गई चोरी की घटना को देखते हुए पुलिस को अंदेशा है कि इस चोरी घटना को अंजाम देने में कोई अंदर का व्यक्ति हो सकता है। फिलहाल पुलिस टीम मौके पर जांच कर रही है और पूछताछ करने में जुटी है। वहीं इस मामले में उज्जैन के एसपी प्रदीप शर्मा का कहना है कि चोरों ने सभी ताले खोलकर चोरी की है इसमें कोई अंदर का व्यक्ति का भी हाथ हो सकता है। सुबह के समय जब कर्मचारी और प्रबंधक बैंक में पहुंचे तो बैंक के ताले खुले हुए मिले है। मामले की जांच की जा रही है

गोल्ड लोन की थी ज्वेलरी

चोरी के बाद सामने आया है कि बैंक में धावा बोलने वाले बदमाशों ने बैंक में गोल्ड लोन के लिए रखा गए अभूषणों को चोरी किया है। यह आभूषण उन लोगों का था, जिन्होने बैंक से गोल्ड लोन लिया था। जांच के दौरान सामने आया है कि चोरी की घटना के दौरान बदमाशों ने बैंक के लॉकर को नहीं था। वहीं इस मामले में पुलिस बैंक के सभी कर्मचारियों से पूछताछ करने में जुट गई है। इसके अलावा पुलिस टीम को घटना को जो सीसीटीवी फुटेज मिला है। उसके आधार पर चोरी की पहचान करने में जुट गई है।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें