अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के 2000 रु किसानों के खातों में अब तक नहीं पहुंचे

Share

देपालपुर भूरा धाकड़

मध्यप्रदेश में किसानों को एक बार फिर बड़ी सौगात मिली थी पर मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के तहत प्रदेश के किसानों को 2000 रु के मान से करीब 75 लाख किसानों के खाते मैं 1500 करोड़ से अधिक की राशि 7 तारीख को दोपहर 3 बजे वर्चुअल कार्यक्रम के तहत सिंगल क्लिप के माध्यम से डाली गई थी सरकार की नजर से देखे तो यह योजना छोटे किसानो के लिए वरदान साबित हुई है परंतु प्रदेश व जिले के किसी भी किसान के खाते में 2000 रु की यह राशि अब तक नहीं पहुंची है जिससे एक बार फिर शासन की सौगात किसानों को नहीं मिलने से किसान अपने आपको कहीं ना कहीं ठगा सा महसूस कर रहे हैं

इंदौर जिले के ऱिजलाई गांव के किसान रामचरण बाबु सिंह चंदेल का कहना है कि मेरे खाते में अब तक 2000 रु की राशि नहीं डली है पिछली बार खाते में आई थी अभी इंतजार कर रहे हैं देपालपुर तहसील के गांव अटाहैड़ा के किसान दिलीप पिता कैलाश बीसी ने बताया कि पिछली बार बटन दबाते ही कुछ घंटों में राशि डलने का मैसेज मोबाइल पर आ गया था इस बार 3 दिन हो चुके हैं अब तक राशि नहीं पहुंची है पितावली गांव के किसान राहुल पिता भारत सिंह ने कहा कि अब तक राशि खाते में नहीं पहुंची है जैसे ही मैसेज की घंटी बजती हैं तुरंत मैसेज देखते हैं पर खाते में राशि अब तक नहीं पहुंची है सांवेर तहसील के गांव बालोदा टाकुन के किसान कमल पिता ठाकर सिंह ने बताया कि 2000 रु की राशि अब तक नहीं पहुंची है लॉकडाउन में थोड़ी राहत मिल सकती थीबेगन्दा गांव के किसान सज्जन सिंह पिता शंकरलाल मैं भी 2000रु की राशी नहीं पहुंचने की बात कही है *जबकि जिले में हजारों किसान ऐसे भी हैं जिन्हें मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के तहत मिलने वाली 2000 रु की राशि एक बार भी प्राप्त नहीं हुई* इन किसानों ने कई बार पटवारी ,ग्राम सेवक को सभी जरूरी दस्तावेज दिए परंतु अब तक अधिकारियों की अनदेखी के चलते कई हजार किसान इस योजना से नहीं जुड़ पाए नैनोद गांव के किसान शैलेंद्र पिता गोकुल सिंह ने बताया कि कई बार मैंने पटवारी और ग्राम सेवक को कागजात दिए परंतु अब तक मुझे ना तो प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि ना ही मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना का लाभ मिला बरोदा पंथ निवासी चंदन सिंह बड़वाया ने बताया कि अधिकारियों की लापरवाही के चलते मुझे योजना के तहत प्रधानमंत्री सम्मान निधि व मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना का लाभ अब तक नहीं मिला है*किसान नेता बबलू जाधव ने ट्विटर के माध्यम से मुख्यमंत्री को टैग करते हुए बताया कि आपके द्वारा 7 मई 2021 को दोपहर 3 बजे 75 लाख किसानों के लिए 1500 करोड़ से ज्यादा की राशि मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के तहत सिंगल क्लिक से निकाली गई थी जो चिन्हित खातों में अब तक नहीं पहुंची है जाधव ने तुरंत राशि डालने की मांग मुख्यमंत्री से की है और कहां की हजारों किसानों को अब भी इस योजना से नहीं जोड़ा जा रहा किसान कई बार जरूरी दस्तावेज दे चुके हैं उन्हें भी तुरंत जोड़ा जाए*

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें