अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

बनासकाठा की फैक्ट्री में बॉयलर फटने से मध्य प्रदेश के 21 मजदूरों की मौत

Share

भोपाल: मध्यप्रदेश के करीब 20 से अधिक मजदूरों की दर्दनाक मौत हो गई है। मजदूर पटाखा बनाने का काम करते थे। वे जहां पटाखा बना रहे थे, वहां पर हुए हादसे में यह सभी मारे गए हैं। हादसा, गुजरात के बनासकांठा के पास डीसा नाम जगह में हुआ है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार यहां पर फैक्ट्री में बॉयलर फटने के कारण मजदूरों की जान चली गई। जबकि 10 से ज्यादा मजदूर घायल बताए जा रहे हैं।

मध्य प्रदेश के 21 मजदूरों की गुजरात के बनासकाठा की फैक्ट्री में बॉयलर फटने से मौत हो गई। सभी मृतक एमपी के हरदा जिले के रहने वाले थे। बताया जाता है कि काम की तलाश में वह दो दिन पहले ही गुजरात पहुंचे थे। फैक्ट्री में पटाखा बनाने का काम होता था।

दूर तक बिखर गए मजदूरों के अंग

स्थानीय पुलिस के अनुसार यह फैक्ट्री बनासकांठा के डीसा तहसील के धुनवा रोड पर स्थित है। मंगलवार सुबह यहां पर मजदूर काम रहे थे, इस दौरान विस्फोट हो गया। विस्फोट इतना भीषण था कि कई मजदूरों के अंग दूर—दूर तक बिखर गए। मृतकों के शव की शिनाख्त में दिक्कत हो रही है। घटना की वीभत्सता इस बात से आंकी जा सकती है कि फैक्ट्री के पीछे खेत में भी कुछ मानव अंग मिले हैं। घटना के बाद यहां फायर ब्रिगेड पहुंची, जहां आग पर काबू पाने में 5 से 6 घंटे लगे।


दो दिन पहले ही गुजरात आए थे मजदूर

बताया जा रहा है कि मध्यप्रदेश के यह मजदूर 2 दिन पहले ही गुजरात में मजदूरी के लिए गए थे। यह सभी मृतक और घायल मजदूर मध्य प्रदेश के हरदा जिले के हंडिया गांव के निवासी हैं। यह सभी मजदूर पटाखे बनाने का काम कर रहे थे। फिलहाल, मृतकों की पहचान की जा रही है।

सिविल अस्पताल में भर्ती हैं घायल

स्थानीय प्रशासन के अनुसार घटना में घायल सभी लोगों को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल 3 लोगों का इलाज चल रहा है। ये 40 प्रतिशत से अधिक झुलस गए हैं। पुलिस के अनुसान यहां की दीपक ट्रेडर्स नाम की पटाखा फैक्ट्री खूबचंद सिंधी द्वारा संचालित की जाती है। वह इस फैक्ट्री में विस्फोटक लाकर पटाखा बनवाते थे।

जांच में चौंकाने वाला खुलासा

अब तक की जांच में पता चला है कि कंपनी मालिक के पास केवल पटाखे बेचने का लाइसेंस है, बनाने का नहीं। ऐसे में अब सवाल उठ रहे हैं कि कैसे इतना बड़ा उद्योग प्रशासन की आंखों में धूल झोंककर संचालित किया जा रहा था।

ramswaroop mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें