अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार 2021 के लिए प्रदेश के 28 शिक्षकों का चयन; इंदौर और भोपाल से एक-एक

Share

मध्यप्रदेश के राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार 2021 के लिए प्रदेश के 28 शिक्षकों का चयन कर लिया गया है। इसमें इंदौर और भोपाल से एक-एक शिक्षक हैं, जबकि ग्वालियर और जबलपुर से कोई भी नाम नहीं है। पिछले साल राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार 2020 के लिए मध्य प्रदेश के 23 शिक्षकों को पुरस्कार दिया गया था।

इस तरह चयन हुआ
जिला चयन समिति द्वारा राज्य स्तर पर चयन किया गया है। आवेदन पर राज्य स्तरीय समिति द्वारा मूल्यांकन किया गया। इसके बाद राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार प्राप्त शिक्षकों को छोड़कर प्रथम शिक्षक राज्य स्तरीय शिक्षा पुरस्कार 2021 के लिए चयन किया गया।

बता दें कि इससे पहले 29 शिक्षकों का चयन पुरस्कार के लिए किया गया था, लेकिन होशंगाबाद के शिक्षक मुकेश कुमार मालवीय को इससे पहलीे शिक्षक सम्मान मिल चुका है। इस कारण उन्हें इस लिस्ट से बाहर कर दिया है। इसलिए अब प्रदेश में 28 लोगों को ही यह सम्मान मिलेगा।

अच्छे परिणाम वाले शिक्षकों को सम्मान किया था
स्कूल शिक्षा (स्वतंत्र प्रभार) एवं सामान्य प्रशासन राज्य मंत्री इंदर सिंह परमार ने 5 महीने पहले प्रदेश स्तर पर ऐसे स्कूल जिनका परीक्षा परिणाम 90% या उससे अधिक रहा है, उनके प्राचार्य को सम्मान किया था। इसमें उज्जैन के भरत व्यास और भोपाल के सुधाकर पाराशर को शाल श्रीफल और प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया। कोविड 19 को ध्यान रखते हुए स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा कार्यक्रम का आयोजन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से किया गया था। सभी जिलों के शासकीय विद्यालयों के प्राचार्य और शिक्षक जिलों में स्थित एनआईसी वीसी रूम से वर्चुअली जुड़ें।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें