अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

283 टैंकर दौड़ाए, फिर भी शहर प्यासा

Share

इंदौर । शहर में पानी की किल्लत को दूर करने लिए नगर निगम ने खुद के और किराए के 283 टैंकर पानी बांटने के लिए दौड़ाए हैं, लेकिन उसके बावजूद वार्डों में जलसंकट खत्म नहीं हो रहा है। कई टैंकरों में जीपीएस सिस्टम नहीं है और आने वाले दिनों में सभी टैंकरों में जीपीएस लगाने के कड़े निर्देश दिए हैं, ताकि टैंकरों की मानिटरिंग हो सके। हाईडें्रटों पर टैंकरों की लंबी कतारें लग रही हंै।

नगर निगम मार्च माह से शहर के जलसंकट वाले क्षेत्रों में पानी बांटने के लिए खुद के 86 टैंकर से पानी बंटवा रहा है। इसके बाद विधायक निधि से मिले 47 टैंकर भी पानी बांटने में लगाए जा चुके हैं। इन टैंकरों की मानिटरिंग झोनल कार्यालयों से नर्मदा प्रोजेक्ट के उपयंत्रियों द्वारा की जा रही है। इसके लिए विभिन्न उपयंत्रियों को लागबुक निगम की ओर से दी गई है। इस बुक में टैंकर कहां-कहां पानी बांटने गए और टैंकरों ने कितने फेरे लगाए, इसका रिकार्ड रहता है। नर्मदा प्रोजेक्ट के कार्यपालन यंत्री संजीव श्रीवास्तव के मुताबिक मार्च अंत से किराए के टैंकर दौड़ाने की शुरुआत कर दी थी और शुरुआती दौर में 100 टैंकर लगाए गए थे।  

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें