अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

भाजपा की पहली लिस्ट में 3 नेता पुत्र और ब्यूरोक्रेट की पत्नी को मौका

Share

भोपाल

मध्यप्रदेश भाजपा ने पिछले विधानसभा चुनाव में हारी हुई जिन 39 सीटों पर उम्मीदवार उतारे हैं, उसमें 12 नए चेहरे हैं। जबकि पिछले चुनावों में हारे हुए 50% चेहरों पर दांव लगाया हैं। चंदेरी से 75 साल के जगन्नाथ सिंह रघुवंशी को भी मौका मिला है। चाचौड़ा से प्रियंका मीणा को टिकट मिला है। उनके पति भारतीय राजस्व सेवा के अफसर हैं और दिल्ली में पदस्थ हैं।

पार्टी में हाशिए में धकेल दिए गए नेताओं पर पार्टी ने भरोसा जताया है। 14 टिकट उन नेताओं को मिले हैं, जो पिछली बार हारे थे। पिछले चुनाव में पार्टी से बगावत करके ताकत दिखाने वाले राजकुमार मेव को महेश्वर सीट से मौका दिया है। नेता पुत्रों से भी पार्टी ने परहेज नहीं किया है। 3 सीटों पर नेताओं के बेटों को टिकट मिला है।

39 सीटों में 5 सामान्य और 13 पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवारों को मिली है। ST को 13 और SC के लिए 8 सीटें रिजर्व हैं। रिजर्व सीटों के अलावा किसी अन्य सीट पर ST या SC के उम्मीदवारों को मौका नहीं मिला है। पहली लिस्ट के 39 कैंडिडेट्स में केवल 4 महिलाएं हैं।

इन हारे हुए 21 विधायकों को दिया टिकट

सरला विजय रावत, एंदल सिंह कंसाना, लाल सिंह आर्य, प्रीतम लोधी, ललिता यादव, लखन पटेल, राजेश कुमार वर्मा, सुरेंद्र सिंह गहरवार, अंचल सोनकर, ओमप्रकाश धुर्वे, भगत सिंह नेताम, नानाभाऊ, महेंद्र सिंह चौहान, आलोक शर्मा, राजेश सोनकर, राजकुमार मेव, आत्माराम पटेल, नागर सिंह चौहान, भानू भूरिया, निर्मला भूरिया और मधु वर्मा।

इन 6 नए चेहरों पर लगाया दांव

हीरा सिंह श्याम, धीरेंद्र सिंह, डॉ. विजय आनंद मरावी, राजकुमार कर्राहे, महेंद्र नागेश और प्रकाश उईके।

नेताओं के 5 रिश्तेदारों को भी टिकट

पूर्व सांसद शिवराज लोधी के बेटे वीरेंद्र सिंह, पूर्व विधायक मानवेंद्र के बेटे कामाख्या प्रताप सिंह, प्रतिभा सिंह के बेटे नीरज सिंह, पूर्व मंत्री रंजना बघेल के भतीजे और पूर्व मंत्री दादा ससुर दादा ससुर हरभजन सिंह मीणा की बहू प्रियंका मीणा।

पहले इन 7 का टिकट काटा था, फिर मिला

जगन्नाथ सिंह रघुवंशी, कमल मस्कोले, चंद्रशेखर देशमुख, ध्रुव नारायण सिंह, कालू सिंह ठाकुर, ताराचंद गोयल, सतीश मालवीय।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें