अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

MP में 3 और पुल बहे:दतिया में सेंवढ़ा और भिंड में इंदुर्खी पुल तिनके की तरह बहे; शिवपुरी में एक पुल ढहा, 24 घंटे में 5 पुल टूटे

Share

भिंड/दतिया

सिंध नदी ने ग्वालियर-चंबल अंचल में तबाही मचा दी है। पहली बार सिंध नदी का रौद्र रूप लोगों ने देखा है। बुधवार सुबह दतिया जिले में सिंध नदी पर बने सेंवढ़ा और भिंड का इंदुर्खी पुल बह गए। दोपहर में शिवपुरी जिले में नरवर-ग्वालियर को जोड़ने वाला पुल का काफी हिस्सा नदी में बह गया। इसके पहले मंगलवार को सिंध नदी के बहाव में रतनगढ़ वाली माता और लांच-पिछोर का पुल भी बह गया था। अब दतिया जिले के गोराघाट, भिंड के अमायान नदी के मेंहदा घाट का पुल भी खतरे में हैं। दोनों पुलों पर पानी आ गया है।

ककेटो और मड़ीखेड़ा बांध से पानी छोड़े जाने के बाद मंगलवार की दोपहर से लगातार सिंध नदी में पानी बढ़ रहा है। सिंध नदी के उफान पर आने से अब तक दतिया जिले के 3 और भिंड- शिवपुरी जिले में एक- एक पुल टूट चुके हैं। सिंध नदी पर ही मड़ीखेड़ा डैम के नीचे के पुल पर दरार आ गई है। वहीं गोराघाट और भिंड जिले के अमायन पुल को भी खतरा है।

कब कौन सा पुल कब बहा

1.लांच-पिछोर पुल- दतिया के लांच कस्बे में सिंध नदी पर बना यह पुल मंगलवार दोपहर 2 बहे गया। 2. रतनगढ़ वाली माता पुल- दतिया के प्रसिद्ध रतनगढ़ वाली माता मंदिर जाने पुल मंगलवार को 2.30 बजे सिंध नदी में बह गया। यह वही पुल था, जिस पर 2013 में भगदड़ मचने से 115 श्रद्धालुओं की जान चली गई थी। 3. सेंवढ़ा पुल- दतिया जिले में सिंध नदी पर बना यह पुल भिंड के लहार, मौ को ग्वालियर से जोड़ता था। बुधवार को सुबह करीब 11 बजे बह गया। 4. इंदुर्खी ​​​​पुल- भिंड जिले में सिंध नदी पर बना यह पुल रौन-अमायन को जोड़ता था। बुधवार की सुबह 11:30 बजे तिनके की तरह बह गया। 5. मगरौनी ​​​​पुल- शिवपुरी जिले में सिंध नदी पर स्थित यह पुल नरवर कस्बे और ग्वालियर को जोड़ता था। यह बुधवार दाेपहर करीब 1 बजे के बह गया।

बीहड़ में नाव नहीं चलती, रेस्क्यू मुश्किल
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कलेक्टर और SP से चंबल और सिंध नदी के जलस्तर की जानकारी ली है। यहां सबसे बड़ी परेशानी यह है कि बीहड़ में पानी भरने पर नाव नहीं चलाई जा सकती। रेस्क्यू करने के दौरान भी बेहद सतर्कता बरतनी होती है, ऐसे में रेस्क्यू ऑपरेशन बेहद मुश्किल है।

सिंध नदी के गोराघाट के पुल पर पानी आने से ग्वालियर से झांसी जाने वाला ट्रैफिक रोका गया।

सिंध नदी के गोराघाट के पुल पर पानी आने से ग्वालियर से झांसी जाने वाला ट्रैफिक रोका गया।

गांवों में लोगों के घर खाली कराए जा रहे
सिंध और चंबल नदी के किनारे के पर्रायच, इंदुर्खी, गिरवासा, रेंमजा, महायर गांवों को खाली कराया जा रहा है। दतिया जिले के सेंवढ़ा नगर में निचली बस्ती को खाली कराया जा चुका है। वहीं, चंबल किनारे के अटेर, चौम्हो, नावली वृंदावन, खैरहट गांव में पानी आ गया है। मुशावली गांव से एक बुजुर्ग को रेस्क्यू किया गया है। इसके अलावा भारौली पुलिस ने बाढ़ में फंसे एक परिवार को सुरक्षित निकाला है।

दतिया जिले में सेंवढ़ा कस्बे की निचली बस्ती को खाली कराया गया है।

दतिया जिले में सेंवढ़ा कस्बे की निचली बस्ती को खाली कराया गया है।

रेस्क्यू का काम आर्मी और NDRF के हवाले
भिंड SP मनोज कुमार सिंह ने कहा कि सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम कर लिए गए हैं। हर थाने की पुलिस गांवों में तैनात की जा चुकी है। NDRF और आर्मी को भी बुलाया जा रहा है। यदि किसी को कोई परेशानी है, तो वह पुलिस कंट्रोल रूम में सूचित कर सकता है। रेस्क्यू के लिए टीमें तैनात की जा चुकी हैं।

भारौली पुलिस ने रेस्क्यू कर एक परिवाार को सुरक्षित निकाला।

भारौली पुलिस ने रेस्क्यू कर एक परिवाार को सुरक्षित निकाला।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें