अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

5 साल के 31 विधानसभा चुनाव :बीजेपी को सिर्फ 6 में बहुमत, फिर भी 16 राज्यों में बनाई सरकार

Share

कर्नाटक नतीजों के बाद बीजेपी के हिस्से से एक और राज्य कम हो गया। अब बीजेपी 15 राज्यों में बची है। बहुमत के साथ 6 राज्यों में और सहयोगी पार्टियों के साथ 9 राज्यों में सरकार चला रही है। नॉर्थ-ईस्ट में बीजेपी का सबसे ज्यादा प्रेजेंस है, वहीं दक्षिण भारत के किसी भी राज्य में सरकार नहीं बची।

हमने मई 2018 से मई 2023 तक, यानी पिछले 5 साल के सभी विधानसभा चुनावों का एनालिसिस किया तो कई इंट्रेस्टिंग बातें सामने आईं। मसलन- पिछले 5 साल में देशभर में 31 विधानसभा चुनाव हुए, इनमें बीजेपी को सिर्फ 6 चुनावों में पूर्ण बहुमत मिला है। फिर भी बीजेपी ने 16 राज्यों में सरकार बना ली।

2018 में 21 राज्यों में थी बीजेपी+ सरकार, अब 15 राज्यों में सिमटी

फिलहाल देश में 30 विधानसभाएं है। इनमें 2 केंद्र शासित प्रदेश, दिल्ली और पुडुचेरी भी हैं। कर्नाटक के नतीजों के बाद बीजेपी अब 15 प्रदेशों में सत्ता में हैं। इनमें भी अपने बूते पर सिर्फ 9 प्रदेशों की सत्ता में हैं। बाकी 6 प्रदेशों में गठबंधन साथियों के साथ। इनमें से कोई भी दक्षिण भारत का राज्य नहीं। 2018 में देश के 21 राज्य और 71% आबादी पर बीजेपी का शासन था, लेकिन अब बीजेपी सत्ता 45% आबादी तक सिमट गई है। बीजेपी या उसके गठबंधन शासित प्रदेशों में केवल 7 राज्यों की आबादी एक करोड़ से ज्यादा है।

दक्षिण भारत से बीजेपी साफ, नॉर्थ ईस्ट में बीजेपी के 3 सीएम

पूर्वोत्तर भारत (सिक्किम समेत): नॉर्थ ईस्ट के 8 राज्यों में कुल 498 विधायक हैं। इनमें से बीजेपी के 206 विधायक हैं, यानी 41.3%। इसी तरह नॉर्थ-ईस्ट के राज्यों से कुल 25 सांसद आते हैं। इनमें बीजेपी के 15 सांसद हैं, यानी 60%। असम में हेमंत बिस्वा शर्मा की अगुवाई में बीजेपी की सरकार है। नगालैंड में NDPP यानी नेशनलिस्ट डेमोक्रैटिक प्रोग्रेसिव पार्टी की अगुवाई में बीजेपी सत्ता है। NDPP के ने नेफ्यू रियो सीएम हैं। मणिपुर में बीजेपी स्थानीय पार्टी NPP, NPF और KPA के साथ सत्ता में है। बीजेपी के बीरेन सिंह सीएम हैं।

मिजोरम में मिजो नेशनल फ्रंट की सरकार है और जोरामथंगा वहां मुख्यमंत्री पद पर मौजूद हैं। त्रिपुरा में बीजेपी सत्ता में हैं। यहां मणिक साहा मुख्यमंत्री हैं। अरुणाचल प्रदेश में बीजेपी सत्ता में है। यहां पेमा खांडू मुख्यमंत्री हैं। सिक्किम में सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा सत्ता में है। प्रेम सिंह तमांग सीएम हैं। बीजेपी का राज्य में कोई विधायक नहीं, लेकिन SKM में बीजेपी की अगुवाई वाले एनडीए का हिस्सा है।

पश्चिम भारत (महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान): महाराष्ट्र में शिंदे की शिवसेना के साथ बीजेपी सरकार है। गुजरात में बीजेपी की पूर्ण बहुमत सरकार है और राजस्थान में कांग्रेस सरकार है। इन तीनों प्रदेशों के 670 विधायकों में से 331 बीजेपी के हैं, यानी 49%। इसी तरह इन प्रदेशों के कुल 99 सांसदों में से 73 बीजेपी के हैं, यानी 72%।

पूर्वी भारत (बिहार, बंगाल, झारखंड, ओडिशा): बिहार में महागठबंधन की सरकार है, पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस, झारखंड जेएमएम की सरकार और ओडिशा में बीजेडी की सरकार है। यानी पूर्वी भारत में कहीं भी बीजेपी की सरकार नहीं है। यहां कुल 722 विधायकों में से 196 बीजेपी के हैं, यानी 27%। इसी तरह इन प्रदेशों के कुल 117 सांसदों में से 54 बीजेपी के हैं, यानी 46%।

उत्तर भारत (दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, हिमाचल, यूपी, उत्तराखंड): उत्तर भारत में हरियाणा, यूपी और उत्तराखंड में बीजेपी की सरकार है। उत्तर भारत से कुल 818 विधायक चुने जाते हैं, जिनमें से बीजेपी के कुल 377 विधायक हैं यानी 46%। इसी तरह कुल 189 सांसदों में से बीजेपी के 98 सांसद हैं, यानी 52%।

मध्य भारत (एमपी, छत्तीसगढ़): मध्य प्रदेश में बीजेपी और छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार है। यहां कुल 420 विधायक चुने जाते हैं, जिसमें 144 बीजेपी के हैं, यानी 34%। इसी तरह कुल 40 में से 37 सांसद बीजेपी के हैं यानी 92%।

दक्षिण भारतः कर्नाटक की हार के बाद दक्षिण के 5 में से किसी राज्य में बीजेपी सरकार नहीं। दक्षिण भारत के 5 राज्यों और एक केंद्रशासित प्रदेश से कुल 130 लोकसभा सांसद आते हैं। इनमें बीजेपी के केवल 29 सांसद है, यानी 22%। इनमें भी 25 सांसद कर्नाटक से और 4 तेलंगाना से हैं।

दक्षिण भारत के इन राज्यों की विधानसभाओं में कुल 923 विधायक हैं। कर्नाटक चुनाव से पहले तक इनमें से भी बीजेपी के पास कुल 135 विधायक थे। कर्नाटक में बीजेपी के 40 विधायक कम होने के बाद यह आंकड़ा भी घटकर 95 का बचा है। यानी दक्षिण भारत के कुल विधायकों में बीजेपी के सिर्फ 10% विधायक हैं।

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

Follow us

Don't be shy, get in touch. We love meeting interesting people and making new friends.

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें