अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

इंदौर एयरपोर्ट पर उतरी रेमडेसिविर की चौथी खेप:उड़नखटोले से इंदौर आए 312 बॉक्स, इंदौर संभाग के खाते में आए 69 बॉक्स

Share

इंदौर

सरकारी उड़नखटोले से शुक्रवार को रेमडेसिविर इंजेक्शन की चौथी खेप आई। इस बार इंदौर एरपोर्ट पर कुल 312 बॉक्स उतरे। इसमें से पिछली तीन खेप के जैसे ही इस बार भी इंदौर संभाग के खाते में कुल 69 बॉक्स ही आए। बता दें कि इसके पहले मंगलवार को 14 हजार 976 रेमडेसिविर इंजेक्शन की बड़ी खेप आई थी, लेकिन इंदौर के निजी अस्पतालों में भर्ती तीन हजार से ज्यादा गंभीर मरीजों के कोटे में केवल 594 इंजेक्शन ही आवंटित हुए थे। वहीं, स्टॉकिस्ट द्वारा 120 इंजेक्शन और उपलब्ध कराए गए थे, जिसके बाद इन मरीजों को रात को कुल 714 इंजेक्शन ही आवंटित किए गए थे।

किसे कितने बॉक्स मिले

शहरबॉक्स
इंदौर मेडिकल कॉलेज25
इंदौर स्वास्थ्य विभाग37
खंडवा मेडिकल कॉलेज37
भोपाल67
ग्वालियर33
सागर26
उज्जैन45
जबलपुर45
रीवा27

मंगलवार को कुल आए- 312 बॉक्स में 14976 इंजेक्शन

  • इंदौर संभाग को मिले – 56 बॉक्स में 2688 इंजेक्शन
  • इसमें इंदौर एमजीएम को गए – 17 बॉक्स में 816 इंजेक्शन
  • इंदौर संभाग के स्वास्थ्य विभाग के पास आए- 1632 इंजेक्शन
  • इसमें इंदौर के निजी अस्पतालों के मरीजों के लिए- 594 इंजेक्शन

रेमडेसिविर की खेप आई और मिले कितने

तारीखएमपी में आएइंदौर को मिले
15 अप्रैल9600750
18 अप्रैल120001500
20 अप्रैल14976594

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें