अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

उज्जैन सेंट्रल जेल में 31 कैदियों की 32 पत्नियां भी कैद; सभी ने पति की लंबी आयु के लिए रखा व्रत

Share

उज्जैन

उज्जैन की केंद्रीय भैरवगढ़ जेल में करवा चौथ का सामूहिक पूजन रखा गया। इसमें ऐसे कैदी शामिल हुए, जिनकी पत्नियां भी बंदी के रूप में महिला वार्ड में बंद हैं। 31 कैदियों की 32 पत्नियों ने व्रत रख पति की लंबी आयु की कामना की। इनमें से एक कैदी की दो पत्नियां शामिल थी। पूजा के बाद पतियों ने पानी पिलाकर व्रत खुलवाया।

केंद्रीय जेल के डिप्टी जेलर सुरेश गोयल ने बताया कि करवा चौथ का दिन था और हमें पता लगा कि महिला जेल में ऐसी महिला बंदी बंद हैं, जिनके पति पुरुष वार्ड में ही हैं। इसी को लेकर हमने सामूहिक करवा चौथ के पूजन का आयोजन रखा था। सभी को जेल प्रशासन की ओर से थाली, पूजन सामग्री, दीया, छलनी और गुड़ उपलब्ध करवाया गया।

चांद निकलने तक की छूट नहीं दी
जेल में बंद कई पत्नी और पत्नी साथ सजा काट रहे हैं। इन्ही 31 कैदियों को करवा चौथ मनाने की परमिशन जेल प्रशासन ने दी, हालांकि जेल नियमों को लेकर जेल प्रशासन ने चांद निकलने तक की छूट नहीं दी थी। समय से पहले ही पूजन करवाकर कार्यक्रम सम्पन्न करवा दिया।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें