अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरा टेस्ट इंदौर में आज, सुबह 9.30 बजे से

Share

1 मार्च 2023 से बैंकिंग, फायनेंस और अन्‍य सेक्‍टर्स से जुड़े कई नियम बदल रहे हैं। नई दिल्‍ली में आज से जी20 देशों के विदेश मंत्रियों का जमावड़ा लगेगा। बैठक में अमेरिका, चीन समेत G20 देशों के विदेश मंत्रियों के अलावा यूरोपियन यूनियन, बांग्लादेश जैसे देशों के प्रतिनिधि भी हिस्सा लेंगे। मध्य प्रदेश के वित्त मंत्री जगदीश देवरा आज विधानसभा में 2023-24 का पेपरलेस बजट पेश करेंगे। वहीं, इंदौर के होलकर स्टेडियम में बुधवार से भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरा टेस्ट मैच शुरू हो रहा है। भारत बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी सीरीज में 2-0 से आगे है। 

  • G20 बैठक के लिए चीन के विदेश मंत्री आएंगे भारतबुधवार को शुरू हो रही G20 के विदेश मंत्रियों की बैठक में चीन के विदेश मंत्री किन गांग शामिल होंगे। नई दिल्ली में हो रही इस बैठक के लिए वह गुरुवार को आएंगे। चीन ने साथ काम करने की बात की और कहा कि G20 की इस बैठक से बहुपक्षवाद, फूड और एनर्जी सिक्योरिटी, विकास पर सहयोग जैसे मामलों में सकारात्मक संदेश जाए।
  • संजय राऊत से छिनेगा शिवसेना संसद नेता पद!
  • मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की शिवसेना ने ‌सांसद संजय राउत से शिवसेना संसदीय दल का नेता पद छीनने की कार्रवाई शुरू कर दी है। सांसदों ने संसदीय सचिव को पत्र लिखकर मांग की है कि राउत की जगह शिंदे समर्थक गजानन कीर्तिकर को संसदीय दल का नेता नियुक्त किया जाए। शिंदे गुट ने पहले ही संसद भवन स्थित शिवसेना कार्यालय पर कब्जा कर लिया है। वहां से उद्धव ठाकरे और आदित्य ठाकरे की तस्वीरें हटाकर उनकी जगह एकनाथ शिंदे और उनके गुरु आनंद दिघे की तस्वीर लगा दी गई हैं। लोकसभा सदस्यों में हुई फूट के बाद लोकसभा के 13 सांसद शिंदे के साथ हैं और उद्धव गुट के पास पांच लोकसभा सदस्य बचे हैं। वहीं, राज्यसभा में शिवसेना के तीन सदस्य हैं और तीनों ही उद्धव के साथ हैं। इन्हीं में से एक हैं संजय राउत, जो पार्टी मुखपत्र सामना के संपादक भी हैं।
  • चीन सीमा पर सबसे बड़ा पनबिजली प्रोजेक्ट मंजूर
  • भारत सरकार ने चीन सीमा पर अपनी सबसे बड़े पनबिजली परियोजना को मंगलवार को मंजूरी दी है। अरुणाचल प्रदेश की दिबांग वैली में इसे दिबांग नदी पर बनाया जाना है। इसका नाम दिबांग मल्टीपरपज प्रोजेक्ट है। इस पर 319 अरब रुपये खर्च होंगे। सरकार ने इस राशि के लिए NHPC को मंजूरी दी है। यह प्रोजेक्ट 2,880 मेगावॉट का है, जो 9 साल में पूरा होगा। इसके तहत 278 मीटर ऊंचा बांध और भूमिगत पावर हाउस भी बनेगा। इस प्रोजेक्ट का मकसद बाढ़ को कंट्रोल करना है।
  • अर्थव्यवस्था को झटका, GDP 4.4 फीसदी
  • बढ़ती महंगाई, महंगे कर्ज और मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में सुस्ती की वजह से अर्थव्यवस्था को झटका लगा है। लोगों ने कम खर्च किया, जिससे डिमांड प्रभावित हुई। राष्ट्रीय सांख्यिकीय कार्यालय (NSO) के मुताबिक चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही अक्टूबर-दिसंबर के लिए जीडीपी ग्रोथ अनुमान से कम 4.4 फीसदी रही। इसके बावजूद सरकार का अनुमान है कि वित्त वर्ष 2022-23 में ग्रोथ रेट 7 फीसदी रहेगी। आरबीआई ने 6.8 फीसदी ग्रोथ का अनुमान लगाया है। चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में जीडीपी ग्रोथ रेट 6.3 फीसदी थी, जबकि पहली तिमाही में 13.5 फीसदी थी। दिसंबर तिमाही में एग्रिकल्चर सेक्टर की विकास दर 3.7 फीसदी रही। मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर की ग्रोथ नेगेटिव जोन में -1.1 फीसदी रही।
  • लिव इन रिलेशनशिप का हो रजिस्ट्रेशन, SC में अर्जी
  • लिव इन रिलेशनशिप में रहने वाले लोगों के रजिस्ट्रेशन के लिए सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया गया है। सुप्रीम कोर्ट में दाखिल याचिका में कहा गया है कि लिव इन पार्टनर की ओर से अपराध को अंजाम दिया जा रहा है। इसके लिए श्रद्धा मर्डर केस का भी हवाला दिया गया। याचिकाकर्ता की ओर से कहा गया है कि केंद्र को कहा जाए कि वह इसके लिए नियम और गाइडलाइंस बनाए।
  • इमरान के खिलाफ गैर-जमानती वॉरंट
  • इस्लामाबाद: तोशाखाना मामले में पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के खिलाफ गैर-जमानती वॉरंट जारी किया गया है। इस्लामाबाद के डिस्ट्रिक्ट और सेशंस कोर्ट में पिछली सुनवाई में इमरान हाजिर नहीं हुए थे, इसलिए उनके खिलाफ यह वॉरंट जारी किया गया है। इमरान पर सरकारी खजाने (तोशाखाना) के करोड़ों रुपये के गिफ्ट बेहद सस्ते दामों में लेकर उन्हें महंगे में बेचने का आरोप है।
  • अंबानी और अमिताभ के बंगले को उड़ाने की धमकी
  • महाराष्ट्र की नागपुर पुलिस के पास एक अज्ञात शख्स ने कॉल कर हड़कंप मचा दिया। अनजान शख्स ने पुलिस को कॉल कर देश के कई जाने-माने शख्सियतों के घर को बम से उड़ाने की धमकी दी। शख्स ने पुलिस को कॉल कर बिजनसमैन मुकेश अंबानी, अभिनेता अमिताभ बच्चन और धर्मेंद्र के घर धमाका करने की बात कही।
  • उपराष्ट्रपति धनखड़ ने बीबीसी के वृत्तचित्र, जॉर्ज सोरोस पर निशाना साधा
  • उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ ‘विमर्श तय करने’ और उनकी आलोचना करने वाले हंगरी-अमेरिकी व्यवसायी जॉर्ज सोरोस पर निशाना साधा। उन्होंने मंगलवार को कहा कि जो उलट राजनीति करते हैं, उनसे मुकाबला करने व उन्हें बेअसर करने की आवश्यकता है। धनखड़ ने कहा कि भारत में एक मजबूत कानूनी प्रणाली है। उपराष्ट्रपति ने नरेंद्र मोदी पर बीबीसी के वृत्तचित्र का परोक्ष रूप से जिक्र करते हुए कहा, ‘दो दशकों तक, मुद्दे पर न्यायिक दायरे में विचार-विमर्श किया गया, सभी स्तरों पर गहन जांच की गई। देश की सबसे बड़ी अदालत ने आखिरकार 2022 में सभी मोर्चों पर फैसला सुनाया, और हमारे यहां एक वृत्तचित्र के जरिए एक विमर्श तय किया जा रहा है। कुछ लोग कहते हैं कि यह अभिव्यक्ति है।’
  • रेलवे अधिकारियों को शुरुआती 10 साल क्षेत्र में बिताने होंगे: रेलवे बोर्ड
  • भारतीय रेलवे ने अपनी नीति में बड़ा बदलाव किया है। इसके मुताबिक युवा अधिकारियों को मुख्यालय में तैनाती से पहले शुरुआती 10 साल क्षेत्र में बिताने होंगे। अब तक, नवनियुक्त अधिकारियों को भी मुख्यालय में तैनात किया जा सकता था। यह फैसला इसलिए लिया गया कि अधिकारियों को मुख्यालय में सुविधाजनक पदों पर आने से पहले क्षेत्र में काम करने का भी पर्याप्त अनुभव मिले। रेलवे बोर्ड ने एक आदेश में यह जानकारी दी है।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें