उज्जैन
जिला प्रशासन और पुलिस ने गुंडों के खिलाफ कार्रवाई की। उनके दो घरों को गिरे दिए। ये मकान अवैध कमाई से बनाए गए थे। अधिकारियों का कहना है कि जिनके मकान गिराए गए हैं वे आपराधिक गतिविधियों में शामिल हैं। एक बदमाश फरार है।
सीएसपी पल्लवी शुक्ला ने बताया कि चारों अपराधी चिमनगंज मंडी थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। कमलेश उर्फ टायर और बाबू टायर सगे भाई हैं। इनके अलावा शिव शक्तिनगर निवासी चेतन सूर्या और राजा सूर्या भी भाई हैं। इनके मकान ढहाए गए हैंँ।
हत्या में फरार है बाबू टायर
सीएसपी ने बताया कि बाबू टायर के खिलाफ चिमनगंज मंडी थाने में सात अपराध दर्ज हैं। जीवाजीगंज थाना क्षेत्र में पिछले साल अक्टूबर में हुई एक हत्या के मामले में वह फरार चल रहा है। उस पर 10 हजार का इनाम घोषित है। बाबू का भाई कमलेश भी अपराधी प्रवृत्ति का है। इसके खिलाफ 15 मामले दर्ज हैं। यह भी फरार है।
सीएसपी ने बताया कि चेतन और उसके भाई राजा सूर्या के खिलाफ जानलेवा हमले के प्रयास समेत कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। चेतन पर सात और राजा पर 11 केस हैं। फिलहाल, चेतन सेंट्रल जेल में बंद है। राजा फरार चल रहा है।




