अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

चोइथराम मंडी में 4 गुमटियां जलीं

Share

इंदौर । शहर के अलग-अलग 4 स्थानों पर कल रात से आज सुबह तक आग लगने की घटनाएं हुई हैं, जिसमें लाखों की संपत्ति खाक हुई। चोइथराम मंडी में भी चार गुमटियां जल गर्इं, साथ ही एक स्कूल में आगजनी की घटना हुई। मिली जानकारी के अनुसार पहली घटना कल रात 12.30 बजे की बताई जा रही है, जब बायपास स्थित मांगलिया टोल प्लाजा के पास अहमदाबाद से नागपुर जा रहे कंटेनर के केबिन में अचानक आग लग गई, जिसके चलते ड्राइवर नरेंद्रसिंह निवासी मैनपुरी उत्तरप्रदेश कूद गया और अपनी जान बचाई। इस घटना में कंटेनर का केबिन और टायर जले हैं।

मौके पर पहुंचे दमकलकर्मियों ने बताया कि कंटेनर में 6 कारें रखी हुई थीं, जिन्हें सुरक्षित बचा लिया गया। आरएनटी मार्ग की डीपी में भी आग लग गई, जिससे विद्युत सप्लाय काफी देर तक प्रभावित रहा। इसी प्रकार कल रात चोइथराम मंडी में गुमटी में आग लग गई, जिसके कारण रेडीमेड कपड़े आदि जल गए। बताया जा रहा है कि आग इतनी तेजी से फैली कि जिससे पास में ही अन्य दुकानों में भी आग लग गई। उधर आज सुबह भागीरथपुरा में स्थित अभिलाषा बाल मंदिर स्कूल के परिसर में आग लगने की घटना हुई। इसमें दो मोटरसाइकिल जल गईं।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें