अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

डिजियाना ग्रुप में मिली डमी कंपनियों से 40 करोड़ की एंट्री, कोचिंग कौटिल्य एकेडमी ने 25 करोड़ की फीस नकद में ली

Share

इंदौर

आयकर विभाग इन्वेस्टिगेशन विंग इंदौर द्वारा 25 नवंबर को खनन व केबल कारोबारी डिजियाना ग्रुप के साथ ही कोचिंग कौटिल्य एकेडमी पर मारे गए छापे की कार्रवाई प्रदेश के 70 ठिकानों सहित पांच अन्य राज्यों में भी पूरी हो गई है। अब जब्त रिकॉर्ड की जांच हो रही है।

आयकर विभाग द्वारा जारी की गई प्रेस रिलीज में बताया गया कि दो व्यापारिक समूहोें के छापे में भारी मात्रा में टैक्स चोरी पाई गई है। जांच के दौरान पाया गया है कि वित्तीय रिकॉर्ड अलग-अलग रखे जा रहे थे और कमाई को डायवर्ट किया जा रहा था। छापे में मिली नकदी में से अघोषित और बिना हिसाब के पाई गई दो करोड़ की राशि भी जब्त की गई है।

डिजियाना ग्रुप- आपत्तिजनक दस्तावेज व डिजिटल साक्ष्य मिले, कर योग्य आय छिपाई

यहां से आपत्तिजनक दस्तावेज और डिजिटल साक्ष्य मिले हैं। खनन व्यवसाय में बिक्री के रिकॉर्ड कम बताकर कर योग्य आय को छिपाया गया है और टैक्स चोरी की गई है। इसी तरह केबल टीवी सेवा के कारोबार में भी बड़े पैमाने पर कर चोरी पाई गई है। कर चोरी के लिए कैश में लेन-देन किया गया है। बेनामी लेन-देन हुआ है। नकद में भारी खर्च दिखाया गया है।

टैक्स चोरी कर बचाई गई आय को अचल संपत्तियों में निवेश किया गया है। एंट्री ऑपरेटरों से डमी कंपनियोें के माध्यम से 40 करोड़ की एंट्री भी ग्रुप ने ली है। इस मामले में मुख्य एंट्री ऑपरेटर, की हैंडलर के साथ ही डमी डायरेक्टरों की भी पहचान की गई है। इनके यहां भी जांच की गई। इसमें डमी डायरेक्टरों और संचालकों ने भी माना है कि कंपनियां केवल कागजी हैं और इसमें वह मुख्य ऑपरेटर के इशारे पर काम करते हैं।

कौटिल्य एकेडमी- फ्रेंचाइजी व रॉयल्टी से प्राप्त आय को छिपाया

कौटिल्य एकेडमी कोचिंग ग्रुप के यहां जांच में पाया गया कि छात्रों से नकद में फीस लेकर आय को छिपाया गया है। यह नकद फीस 25 करोड़ रुपए पाई गई है। यह भी जांच में मिला है कि ग्रुप द्वारा अपनी फ्रेंचाइजी और रॉयल्टी से प्राप्त आय को भी छिपाया गया है और खातों में शिफ्ट किया गया है। इन खातों में 10 करोड़ रुपए जमा पाए गए हैं।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें