अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

अजमेर भाजपा के देहात अध्यक्ष भूतड़ा के जन्मदिन पर 400 यूनिट रक्त एकत्रित

Share

एस पी मित्तल,अजमेर

1 अक्टूबर को अजमेर के निकटवर्ती गांव राजगढ़ स्थित मसाणिया भैरव धाम पर छठ का मेला हुआ, इसमें 25 हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं ने धाम के उपासक चंपालाल महाराज से विशेष चिमटी (भभूत) प्राप्त की। असल में नवरात्र के छठे दिन उपासक चंपालाल महाराज को दिव्य ज्योति प्राप्त हुई। यही वजह है कि महाराज इस दिन भक्तों को विशेष चिमटी का वितरण करते हैं। छठ मेले पर श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए चंपालाल महाराज ने कहा कि उनका उद्देश्य भैरव धाम से अधिक से अधिक लोगों की परेशानी दूर करना है। भैरव धाम की कृपा से पिछले अनेक वर्षों से हो रहा है। प्रत्येक रविवार को सुबह पांच बजे से बाबा की चौकी लगती है और फिर लोगों को कष्टों से मुक्ति मिलती है, उन्होंने कहा कि भैरव धाम अध्यात्म की शक्ति का केंद्र तो है ही साथ ही यह स्थान सामाजिक सरोकारों से भी जुड़ा है। यहां लाखों लोगों को नशा न करने का संकल्प भी करवाया जाता है। जरूरतमंद परिवारों की बच्चियों के सामूहिक विवाह के आयोजन भी समय समय पर करवाए जाते हैं। 1 अक्टूबर को श्रद्धालुओं ने बड़ी संख्या में भैरव धाम पर धार्मिक झंडे भी चढ़ाए। भैरव धाम पर श्रद्धालुओं की सुविधाओं के लिए व्यापक इंतजाम भी किए गए है। भैरव धाम की धार्मिक गतिविधियों की और अधिक जानकारी मोबाइल नंबर 9829223268 पर अविनाश सेन और 9414003232 पर प्रकाश राका से ली जा सकती है।

गाय को औषधियुक्त सामग्री न खिलाए:

पशु विशेषज्ञ और अजमेर के लोकप्रिय पार्षद ज्ञान सारस्वत ने धर्म प्रेमियों और समाजसेवियों से अपील की है कि गौशाला में रह रही गायों को अब औषधि युक्त सामग्री न खिलाए। उन्होंने कहा कि अब लम्पी स्किन डिजीज का प्रभाव खत्म हो रहा है, लेकिन यह देखा गया है कि अनेक लोग गौ शालाओं में जाकर गायों को औषधियुक्त सामग्री खिला रहे है। चूंकि औषधि युक्त सामग्री गर्म होती है, इसलिए गौवंश में गर्भपात बांझपन व अन्य बीमारियां होने की आशंका है। सारस्वत ने लोगों से अपील की कि गायों को पहले की तरह कुट्टी, हरा चारा, चापड़, जौ, दलिया, खल आदि ही खिलाए। सारस्वत ने राज्य सरकार से भी आग्रह किया है कि इस संबंध में जल्द ही दिशा निर्देश जारी किए जाए। औषधि युक्त सामग्री लगातार खिलाने से गौवंश को होने वाले नुकसान के बारे में और अधिक जानकारी मोबाइल नंबर 8005888562 पर ज्ञान सारस्वत से ली जा सकती है।

मोदी की उपलब्धियां घर घर तक:

भाजपा के प्रबुद्धजन प्रकोष्ठ अजमेर संभाग के प्रभारी सुभाष काबरा ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपलब्धियों की जानकारी घर घर तक पहुंचाई जा रही है। मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष में मनाए गए सेवा सप्ताह के अंतर्गत कई स्थानों पर संगोष्ठी आयोजित की गई। इसमें बड़ी संख्या में प्रबुद्धजनों ने भाग लिया। काबरा ने कहा कि पहले 12 वर्षों तक गुजरात के मुख्यमंत्री और अब गत 8 वर्ष से देश के प्रधानमंत्री के पद पर रहते हुए मोदी ने विकास को नई दिशा दी है। ऐसी अनेक कल्याणकारी योजनाएं शुरू की गई, जिसका फायदा आमजन को मिल रहा है। जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 को समाप्त कर मोदी ने देश की एकता और अखंडता को मजबूत किया। वहीं अयोध्या में भगवान राम का भव्य मंदिर बनवाकर करोड़ों लोगों की उम्मीदों को पूरा किया। काबरा ने बताया कि जल्द ही प्रबुद्धजनों का संभाग स्तरीय सम्मेलन अजमेर में किया जाएगा। प्रबुद्धजन प्रकोष्ठ की गतिविधियों की और अधिक जानकारी मोबाइल नंबर 9829071696 पर सुभाष काबरा से ली जा सकती है।

400 यूनिट रक्त एकत्रित:

अजमेर देहात भाजपा के जिला अध्यक्ष देवी शंकर भूतड़ा के जन्मदिन के उपलक्ष में 1 अक्टूबर को ब्यावर स्थित अशोक पैलेस गार्डन में एक रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। इस रक्तदान शिविर में करीब 400 यूनिट रक्त एकत्रित हुआ। भाजपा के किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष भंवर सिंह भुला ने बताया कि शिविर में रक्त देने वालों में भारी उत्साह देखा गया। लोगों ने भूतड़ा के उज्ज्वल भविष्य की कामना भी की। इस अवसर पर भूतड़ा ने उनके जन्मदिन पर रक्तदान करने वालों का आभार जताया। भूतड़ा ने कहा कि एकत्रित रक्त जरूरतमंद व्यक्तियों को निशुल्क दिया जाएगा। मोबाइल नंबर 9414010555 पर भूतड़ा को जन्मदिन की बधाई दी जा सकती है। 

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें