अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

5.60 किमी के मिनी सुपर काॅरिडाेर बनने के बाद शहर में ट्रैफिक का दवाब कम हाेगा

Share

देवास

मिशन नगरोदय के तहत जिला स्तरीय कार्यक्रम मल्हार स्मृति मंदिर देवास में आयोजित किया गया। जनप्रतिनिधियों ने देवास के लिए 413 लाख रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया। कार्यक्रम में आगामी 5 वर्षों के लिए देवास के लिए बनाए गए रोड मैप की पुस्तक का विमोचन जनप्रतिनिधियों ने किया। इसमें उन तमाम प्राेजेक्ट काे विस्तार से बताया, जिसमें एक प्राेजेक्ट मिनी सुपर काॅरिडाेर भी शामिल है, जिसे वर्ष 2026 तक बनाकर तैयार करने का लक्ष्य है। काॅरिडाेर की लम्बाई 5.60 किमी है।

कार्यक्रम में सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी ने कहा देवास शहर का विकास कैसे होना चाहिए, कितने समय में होना चाहिए, इसका रोड मेप भी हमने बनाया है। देवास विधायक गायत्री राजे पवार ने कहा मिशन नगरोदय कार्यक्रम आज पूरे प्रदेश में हो रहा है। देवास में नगर निगम ने बहुत अच्‍छे विकास के कार्य किए हैं। आज हमने देवास के लिए आगामी 5 साल का रोडमैप तैयार किया है, जिसके अनुसार हमें देवास को विकसित करना है। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव खंडेलवाल, पूर्व महापौर सुभाष शर्मा, अन्य जनप्रतिनिधि के अलावा कलेक्टर चंद्रमौली शुक्ला, नगर निगम आयुक्त विशाल सिंह चौहान सहित आदि माैजूद थे।

एक नजर में मिनी सुपर काॅरिडाेर

  • काॅरिडाेर की लम्बाई : 5.60 किमी
  • सड़क के दाेनाें ओर की चाैड़ाई : 150 मीटर
  • सुपर काॅरिडाेर के बाद अतिरिक्त भूमि आवासी विकास के लिए उपयाेग : 150 मीटर
  • प्रस्तावित याेजना की कुल चाैड़ाई : 495 मीटर
  • कुल क्षेत्रफल : 232.487 हेक्टेयर
  • भू-स्वामियाें की संख्या : 320
  • याेजना की लागत : 390.00 कराेड़
  • याेजना पूरी हाेने पर प्राप्त रेवेन्यु : 439 कराेड़ लगभग

काॅरिडाेर बनने के बाद ये हाेंगे फायदे

  • इस याेजना में 18 तरह के लैंड यूज इस्तेमाल हाेंगे।
  • शहर के पश्चिमी क्षेत्र के विकास में अहम भूमिका हाेगी।
  • शहर के यातायात के दवाब काे कम करेगा।
  • हाेटल, माल, वाणिज्यिक गतिविधियां, आई उद्याेग एवं अन्य काॅरिडाेर के तहत मिश्रित भू उपयाेग।
  • इसके क्रियान्वयन से शहर की बाहरी रिंग राेड पूरी हाेगी एवं सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था सुचारू हाे सकेगी।
  • इससे औद्याेगिक क्षेत्र से उज्जैन जाने में लगभग 14 किमी की दूरी कम हाेगी।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें