अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

धार में 5 वाहनों की एक साथ टक्‍कर, 4 गाड़ियों में लगी आग

Share

धार: मध्‍य प्रदेश के धार जिले के गणपति घाट पर सोमवार देर रात एक बड़ा हादसा हो गया। । यहां 4 से 5 गाड़ियां एक साथ टक्‍कर हो गई। भीषण भिंड़त के बाद वाहनों में आग लग गई। भीषण घटना में 3 ट्रक, 3 कारें और 2 मोटरसाइकिल जलने की सूचना मिली है।

गणपति घाट में भीषण हादसा हुआ है। यहां आपस मे टकराने के बाद तीन से चार वाहनों में आग लग गई। घटना में कुछ लोगों के जिंदा जलने की संभावना है। बताया जा रहा है कि सोमवार शाम करीब 7 बजे की ये घटना है। वाहनों में लगी आग बुझाने के लिए धामनोद सहित धार ओर मानपुर से फायर फाइटर ओर एम्बुलेंस भी मौके पर बुलाई गई है। आशंका है कि घाट उतरते समय यह हादसा हुआ। ट्राले के ब्रेक फेल होने से आगे चल रही कर को टक्कर मारी। वही आगे एक ओर वाहन चल रहा था बीच में कार थी। टक्कर लगते ही शार्टसर्किट होने पर कार सहित तीनों वाहनों में आग लग गई।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें