अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

*बांग्लादेश में 18 दिन में 5वीं हत्या, राणा प्रताप वैरागी को मारी गोली*

Share

बांग्लादेश में हिंसा-अशांति के बीच एक और हिंदू शख्स की गोली मारकर हत्या कर दी गई है. यह घटना जसोर जिले के मोनिरामपुर की है, जहां, राणा प्रताप वैरागी नामक युवक की कुछ लोगों ने गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया. पिछले 18 दिनों में यह पांचवें हिंदू की हत्या की घटना है.

इससे पहले गुरुवार को अज्ञात बदमाशों ने एक हिंदू कारोबारी पर हमला कर दिया था. पहले उस पर हमला किया उसके बाद पेट्रोल डालकर आग लगा दी थी. जिस हिंदू शख्स पर हमला किया गया था उसका नाम चंद्र दास था. उस पर यह हमला तब किया गया जब जब वह अपनी दुकान बंद करके घर लौट रहे था.

. जेसोर जिले के मोनिरामपुर उपजिला में अज्ञात बदमाशों ने एक हिंदू युवक की गोली मारकर हत्या कर दी. मृतक की पहचान राणा प्रताप बैरागी के रूप में हुई है. जानकारी के मुताबिक, यह घटना आज दोपहर के समय हुई, जब राणा प्रताप बैरागी पर अचानक हमला किया गया. हमलावरों ने युवक को निशाना बनाकर गोली चलाई, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई. घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है. स्थानीय सूत्रों के अनुसार, वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी गई है. फिलहाल हमलावरों की पहचान और हत्या के पीछे के मकसद का पता लगाया जा रहा है. इस घटना ने एक बार फिर बांग्लादेश में हिंदू अल्पसंख्यकों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. लगातार सामने आ रही ऐसी घटनाओं से समुदाय में डर और असुरक्षा का माहौल बना हुआ है.

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें