अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

पिछले 6 सालों में 600000 लोगों ने भारतीय नागरिकता छोड़ी

Share

हिन्दूराष्ट्र के नक्कारखाने में मोदी जी की तूती और भजपाईयों की रतौधी इस कदर चढ कर प्रगति का बवाल काट रही है कि भारत के गृह मंत्रालय को  संसद के चालू सत्र में आज ये बताते हुए तनिक भी शर्म नहीं आयी कि पिछले 6 सालों में भारत के 6 लाख नागरिकों ने भारत को  अलविदा कह कर दूसरे देशों की नागरिकता ले ली ।  
केवल इसी साल में 1.11 लाख नागरिक देश छोड कर चले गये । 

Welcome to Antim Jan


 वहीं कम्पनी मामलों के मंत्रालय ने  कल संसद में बताया कि मोदी जी राज में अब तक 5 लाख से अधिक कंपनियों पर ताले  लग गये । ये मोदी जी की आर्थिक नीतियों नोटबंदी और  बिना सर पैर की जीएसटी और  बाद में  सनक की तालाबंदी का कमाल है । 
5 लाख कम्पनियों के बंद होने का सीधा सा मतलब है करीब 2 करोड लोगों के हाथ से  राजगार छीन लिया गया । 
और सबसे बड़ी उपलब्धि मोदी जी राज की जो है वो ये कि बैकों का पैसा लेकर  इस दौर में 26 हजार से ज्यादा गुजराती देश छोड कर भाग गये ये भरभराते देश का बाइब्रैन्ट है । 
 संसद चल रही है संसद के अंदर प्रेस के प्रवेश पर पाबंदी है और मोदी 26 नवम्बर को  लोकतंत्र पर छाती पीट कर रूदाली कर रहा था । 
सांसदों के सवाल जो नंगा करने वाले हैं उन्हें सूचि से ही हटा दिया जा रहा है, जब सांसद पूछ रहे हैं कि उनका सवाल कहां गया तो उन्हें निलंबित कर दिया जा रहा है । 
संसद में लोकतंत्र की कब्र खोदी जा रही है  और बाहर भक्त हिन्दूराष्ट्र के सपने में बिना प्याज टमाटर नून तेल के विकास खेज रहे हैं । 
 मोदी जी की तपस्या का फल है कि  केवल इसी एक साल में भारत में कुपोषित बच्चों का प्रतिशत 91 हो गया है और  इस कुपोषण से बचने के लिये मोदी जी ने मिड डे मील योजना का नाम बदल कर प्रधानमंत्री पुष्टाहार योजना कर दिया है ।  बच्चों को कुपोषण से बचाने के मोदी जी के इस मास्टरस्ट्रोक को देख कर पूरी दुनिया ने दांतों तले उंगली नहीं हाथ ही चबा डाला है ।  
भारत में दुनिया के सबसे अधिक 4.66 करोड़ अविकसित और  2.55 करोड़ बच्चे कमजोर मौजूद हैं, हिन्डूराष्ट्र का ये भी मास्टरस्ट्रोक ही कहा जायेगा ।  और मोदी जी राज में पढ़ाई लिखाई तो  खैर कहने ही क्या ? संसद का ही वाकया है कि कृषि बिलों  को वापस लेते हुए जो ड्राफ्ट बनाया गया उसमें  एमएसपी को न्यूनतम समर्थन मूल्य की जगह न्यूनतम विक्रय मूल्य बता दिया गया । जैसे मोदी जी ने पाइनैप्पल को नरियल बताया था ।  और सबसे सुखद खबर मोदी जी के राज की ये है कि मोदी के दोस्त अनिल अंबानी की कम्पनी  रिलायंस कैपिटल को कंगाल हो चुके भारतीय रिजर्व बैंक ने दिवालिया कानून के तहत अधिगृहीत कर लिया है, ये वही  अनिल अंबानी है जो हिन्दूराष्ट्र की रक्षा के लिये राफेल बनायेगा ।  जब दिमाग से दिवालिया देश सिरमौर हो जायेगा तो दिवालिया कानून स्वतः ही जगमगायेगा ।   आइये आप भी देश का नाम स्याह करने में मोदी जी का साथ दें ।  जय हिन्द !!

Ramswaroop Mantri

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें