अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

सतना में बिजली गिरी, 7 की मौत:मछली पकड़ने गए थे7 लोग, 4 की मौत, 3 जख्मी; मारे गए अन्य 3 लोग

Share

सतना

सतना जिले में बुधवार को तीन अलग-अलग घटनाओं में आकाशीय बिजली गिरने से 7 लोगों की मौत हो गई। हादसे में एक घटना में 4 जबकि दूसरी में 2 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में एक बच्चा भी शामिल है। वहीं, 3 लोग घायल हो गए। पहली घटना बदेरा थाना क्षेत्र के धर्मपुरा पुरानी बस्ती और दूसरी घटना मझगवां थाना क्षेत्र के कैलासपुर गांव में हुई।

बदेरा थाना प्रभारी राजेन्द्र पाठक ने बताया कि बुधवार दोपहर को ककरा गांव निवासी 7 लोग बाण सागर डैम में मछली पकड़ने गए थे। वह सतना, कटनी और शहडोल जिले की सीमा से लगे धर्मपुरा पुरानी बस्ती के पास नदी में मछली पकड़ रहे थे। इसी दौरान दोपहर करीब 3 बजे आंधी-तूफान और बारिश आई। बचने के लिए सभी लोग हनुमान मंदिर के पीछे छिप गए। यहां बिजली गिर गई। सभी लोग झुलस गए। आवाज सुनकर लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पर तहसीलदार भी मौके पर पहुंच गए।

पुलिस के मुताबिक अविनाश, जितेंद्र कॉल, सुरेन्द्र साहू की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं भरत कॉल ने इलाज शुरू करने से पहले ही दम तोड़ दिया। वहीं, राजू कॉल, सिपाही कॉल और संपत कॉल को अस्पताल में भर्ती किया गया है।

मझगवां क्षेत्र में 2 रामनगर में एक की मौत
दूसरी घटना में मझगवां थाना क्षेत्र के कैलासपुर गांव में शाम करीब 5 बजे आकाशीय बिजली गिरने से 2 लोगों की मौत हो गई। हादसे में सतीशचंद्र पांडे पिता शंकरदीन निवासी कोठी व उमेश कुमार मिश्रा पिात दिनेश मिश्रा के रूप में हुई है। घटनास्थल के पास ही बाइक क्रमांक MP 19 MZ 3739 खड़ी मिली।

इसके अलावा रामनगर थाना क्षेत्र में छोटेलाल साकेत निवासी डागा की हुई आकाशीय बिजली गिरने से मौत हो गई। हादसा रामनगर से हर्रई रोड पर हुआ। राह चलते युवक पर बिजली गिरने की आशंका है।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें