अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

हमास और इजराइल के बीच जंग में 700 लोगों की मौत:10 नेपाली छात्र भी मारे गए

Share

तेल अवीव

हमास और इजराइल के बीच जंग में अब तक 700 इजराइलियों की मौत हुई है। वहीं, इजराइल की तरफ से गाजा में एयर स्ट्राइक जारी है। इसमें अब तक 413 से ज्यादा फिलिस्तीनी मारे जा चुके हैं। इनमें एक गर्भवती महिला और 20 बच्चे भी शामिल हैं।

​​​​​​इस बीच अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने कहा है कि हमारे भी कई नागरिक लापता हैं। कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक इजराइल में कई अमेरिकी भी मारे गए हैं। वहीं, न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक इजराइल में नेपाल के 10 छात्रों की मौत हो गई है। कुछ से अभी संपर्क नहीं हो पा रहा है। नेपाल के विदेश मंत्री के मुताबिक, उनके 17 छात्र किबुत्ज इलाके में थे। जहां हमास ने फायरिंग की।

हमास ने थाईलैंड के भी 11 नागरिकों को बंधक बनाया है।

हमास ने थाईलैंड के भी 11 नागरिकों को बंधक बनाया है।

भारत के बारे में जानकारी नहीं…
इससे पहले भारत की विदेश राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी ने कहा था कि सरकार इजराइल में फंसे भारतीय छात्रों को वापस लाने की पूरी कोशिश कर रही है। भारत में इजराइली राजदूत नाओर गिलोन ने भास्कर रिपोर्टर को बताया है कि अब तक किसी भारतीय नागरिक के मारे जाने या किडनैप होने की जानकारी नहीं है।

दरअसल, हमास ने इजराइल में मौजूद दूसरे देशों के नागरिकों को भी कब्जे में लेना शुरू कर दिया है। वहां थाइलैंड के 2 नागरिकों की मौत हो गई है। थाईलैंड के प्रधानमंत्री ने बताया है कि उनके 11 नागरिक हमास के कब्जे में है।

किबुत्ज में हमास के हमले से बचकर भागते हुए लोग।

किबुत्ज में हमास के हमले से बचकर भागते हुए लोग।

हमास ने 100 इजराइलियों को बंदी बनाया
इजराइली डिफेंस फोर्स ने बताया है कि हमास ने महिलाओं और बच्चों समेत करीब 100 इजराइली लोगों को बंधक बना लिया है। हालांकि, इससे पहले बंधकों की संख्या 200 से ज्यादा बताई गई थी। इन्हें गाजा की तरफ ले जाया गया है।

वहीं, टाइम्स ऑफ इजराइल की रिपोर्ट में बताया गया है कि हमास ने इजराइल के बॉर्डर वाले इलाके किबुत्ज में फ्राइडे रेव पार्टी कर रहे हजारों लोगों पर हमला किया। इसके बाद वहां से दर्जनों लोगों को बंधक बना लिया। जो अभी भी उनकी कैद में हैं।

दरअसल, सोशल मीडिया पर कई वीडियोज वायरल हो रहे हैं जिनमें हमास के लड़ाके इजराइली नागरिकों को जबरदस्ती गाड़ियों में बैठाकर ले जाते दिखाई दे रहे हैं।

इजराइल ने बताया है कि रविवार को जंग में उनके 30 सैनिकों की जान चली गई, जबकि उन्होंने हमास के 400 लड़ाके मार गिराए। कई लड़ाकों को पकड़ा भी गया है। वहीं, जंग में हिजबुल्लाह की भी एंट्री हुई है। लेबनान बॉर्डर से हिजबुल्लाह ने इजराइल की गोलीबारी की है और बम दागे हैं।

इजराइल पर हमास के हमले की तस्वीरें…

हमास के लड़ाकों ने इजराइली महिला की हत्या के बाद उसके शव को निर्वस्त्र करके गाड़ी में रखा और उसे सड़कों पर घुमाया।

हमास के लड़ाकों ने इजराइली महिला की हत्या के बाद उसके शव को निर्वस्त्र करके गाड़ी में रखा और उसे सड़कों पर घुमाया।

हमास ने इजराइल के एक सैनिक को बंधक बना लिया। इसके बाद वो उसे खींचते हुए गाजा पट्टी की तरफ ले जाते नजर आए।

हमास ने इजराइल के एक सैनिक को बंधक बना लिया। इसके बाद वो उसे खींचते हुए गाजा पट्टी की तरफ ले जाते नजर आए।

हमास के लड़ाकों ने कई इजराइली महिलाओं को भी बंधक बनाया। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में वो उन्हें गाजा ले जाते दिखे।

हमास के लड़ाकों ने कई इजराइली महिलाओं को भी बंधक बनाया। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में वो उन्हें गाजा ले जाते दिखे।

हमास के लड़ाकों ने पैराग्लाइडर पर सवार होकर कई शहरों में गोलियां बरसाईं। हमास ने इस वीडियो को जारी किया है।

हमास के लड़ाकों ने पैराग्लाइडर पर सवार होकर कई शहरों में गोलियां बरसाईं। हमास ने इस वीडियो को जारी किया है।

तेल अवीव में रॉकेट गिरने के बाद लोग घरों से बाहर आ गए। उन्हें रोते हुए देखा गया।

तेल अवीव में रॉकेट गिरने के बाद लोग घरों से बाहर आ गए। उन्हें रोते हुए देखा गया।

अहम अपडेट्स…

  • प्रधानमंत्री नेतन्याहू तेल अवीव में सेना हेडक्वार्टर में सिक्योरिटी चीफ के साथ बैठक कर रहे हैं।
  • जर्मनी और फ्रांस ने अपने यहूदी इलाकों में सुरक्षा बढ़ा दी है।
  • UNSC ने जंग को लेकर आज अहम बैठक बुलाई है।
  • इजराइल में मेघालय के 27 ईसाई तीर्थ यात्री और नेपाल के 7 लोग फंसे हैं।
  • सऊदी अरब ने इजराइल और फिलिस्तीन से हमले रोकने की अपील की है।
  • टाइम्स ऑफ इजराइल के मुताबिक, ईरान के कई शहरों में इजराइल पर हुए हमले का जश्न मनाया जा रहा है। सोशल मीडिया पर इसके वीडियो वायरल हो रहे हैं।
  • इजराइल में बिगड़ते हालात के बीच इंडियन एम्बेसी ने वहां मौजूद अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी जारी की है। उन्हें सतर्क और सुरक्षित रहने को कहा है।
  • एयर इंडिया ने इजराइल से फ्लाइट्स को रोक दिया है।

अब गाजा में इजराइल की तरफ से किए हमलों की तस्वीरें देखें…

रॉयटर्स के मुताबिक, इजराइल की जवाबी कार्रवाई में गाजा पट्टी पर कई इमारतें तबाह हुईं।

रॉयटर्स के मुताबिक, इजराइल की जवाबी कार्रवाई में गाजा पट्टी पर कई इमारतें तबाह हुईं।

इजराइली स्ट्राइक के बाद गाजा की इमारत पूरी तरह से ढेर हो गई।

इजराइली स्ट्राइक के बाद गाजा की इमारत पूरी तरह से ढेर हो गई।

गाजा पट्टी में इजराइली स्ट्राइक के बाद एक घायल महिला अपने बच्चे को संभालते हुए।

गाजा पट्टी में इजराइली स्ट्राइक के बाद एक घायल महिला अपने बच्चे को संभालते हुए।

गाजा में हमले इजराइली हमले के बाद मलबे में दबे लोगों को निकालते हुए लोगों की भीड़।

गाजा में हमले इजराइली हमले के बाद मलबे में दबे लोगों को निकालते हुए लोगों की भीड़।

इजराइली हमले के बाद गाजा में खान यूनिस की एक मस्जिद तबाह हो गई।

इजराइली हमले के बाद गाजा में खान यूनिस की एक मस्जिद तबाह हो गई।

इजराइल ने गाजा पट्टी में हमास के 4 हेडक्वार्टर्स पर हमला किया।

इजराइल ने गाजा पट्टी में हमास के 4 हेडक्वार्टर्स पर हमला किया।

गाजा में इजराइली हमले से हुई तबाही के बाद लोग मलबा हटाने में लगे हुए हैं।

गाजा में इजराइली हमले से हुई तबाही के बाद लोग मलबा हटाने में लगे हुए हैं।

गाजा में इजराइल की जवाबी कार्रवाई के बाद लोग घर छोड़कर सुरक्षित जगहों पर जा रहे हैं।

गाजा में इजराइल की जवाबी कार्रवाई के बाद लोग घर छोड़कर सुरक्षित जगहों पर जा रहे हैं।

नेतन्याहू बोले- ये जंग लंबी चल सकती है, हम इसे जरूर जीतेंगे
जंग के बीच शनिवार रात को इजराइल के PM बेंजामिन नेतन्याहू ने जनता को संबोधित किया। उन्होंने कहा- ये जंग लंबी चल सकती है। हम अपनी डिफेंस फोर्स की पूरी ताकत का इस्तेमाल करके हमास को तबाह कर देंगे। गाजा में रह रहे लोगों को बाहर निकल जाना चाहिए।

उन्होंने कहा- शनिवार को जो हुआ वो इजराइल ने आज तक कभी नहीं देखा था और हम दोबारा ऐसा कभी होने नहीं देंगे। हमास हम सबकी हत्या करना चाहता है। वो मांओं और बच्चों को उनके घरों में मार रहा है। वो एक ऐसा दुश्मन है जो बुजुर्गों, बच्चों और लड़कियों को निशाना बनाता है। वो छुट्टियों का आनंद ले रहे बच्चों और आम नागरिकों का नरसंहार कर रहे हैं।

इसके पहले शनिवार को नेतन्याहू ने जंग का ऐलान किया था। कैबिनेट के साथ इमरजेंसी मीटिंग के बाद उन्होंने कहा था- ये जंग है और हम इसे जरूर जीतेंगे। दुश्मनों को इसकी कीमत चुकानी होगी।

7 अक्टूबर को हुए हमले की 3 अहम वजह…
1. इजराइल अभी घरेलू मोर्चे पर व्यस्त था। ज्यूडिशियल सिस्टम की शक्तियां कम करने का कदम उठाने से जनता विरोध में थी।

2. यहूदियों के पवित्र त्योहार सिमचैट टोरा के आखिरी दिन ​था, लोग जश्न में ​थे।

3. 6 अक्टूबर को 1973 में हुई जंग की 50वीं एनिवर्सिरी थी। 6 अक्टूबर 73 को पड़ोसी देशों ने इजराइल पर हमला किया था। यहूदी इस दिन पापों के प्रायश्चित के लिए उपवास रखते हैं। यानी उनकी आस्था पर हमला किया गया है।

अप्रैल से बनने लगे थे बड़े हमले के हालात
ताजा हमले के संकेत अप्रैल से मिलने लगे थे। दरअसल, वेस्ट बैंक इलाके में बार-बार इजराइली सैन्य अभियान चलाए जा रहे थे। तब गाजा ने इजराइल को उसी भाषा में जवाब देना तय किया। मई में इजराइल और हमास में छोटी लड़ाई हुई। एक हफ्ते बाद इजराइली हवाई हमलों में हमास के 3 नेता मारे गए। उस संघर्ष को मिस्र, यूएन ने खत्म कराया था।

1000 से ज्यादा फिलिस्तीनी इजराइल में घुसे
इजराइली सेना ने गाजा पट्टी के 7 इलाकों में लोगों से घर छोड़कर शहर में बने शेल्टर होम में जाने को कहा है। सेना यहां पर हमास के ठिकानों पर हमला करेगी। अलजजीरा के मुताबिक, 1000 से ज्यादा फिलिस्तीनी इजराइल में घुस गए हैं। 1948 के बाद ऐसा पहली बार हुआ है।

हमास के लड़ाकों ने इजराइली बॉर्डर पर लगी फेंसिंग को बुलडोजर से तोड़ा।

हमास के लड़ाकों ने इजराइली बॉर्डर पर लगी फेंसिंग को बुलडोजर से तोड़ा।

स्देरोट शहर में घरों की छत पर हमास के लड़ाकों ने घुसपैठ की।

स्देरोट शहर में घरों की छत पर हमास के लड़ाकों ने घुसपैठ की।

स्देरोट पुलिस ने हमास के 10 लड़ाकों को मार गिराया। इन्होंने थाने पर कब्जा किया था।

स्देरोट पुलिस ने हमास के 10 लड़ाकों को मार गिराया। इन्होंने थाने पर कब्जा किया था।

‘अल-अक्सा फ्लड’ के खिलाफ इजराइल का ऑपरेशन ‘स्वॉर्ड्स ऑफ आयरन ‘
हमास ने इजराइल के खिलाफ अपने ऑपरेशन को ‘अल-अक्सा फ्लड’ नाम दिया है। वहीं इजराइल की सेना ने हमास के खिलाफ ‘स्वॉर्ड्स ऑफ आयरन’ ऑपरेशन शुरू किया है।

हमास के सैन्य कमांडर मोहम्मद दीफ ने शनिवार को कहा था- ये हमला यरूशलम में अल-अक्सा मस्जिद को इजराइल की तरफ से अपवित्र करने का बदला है। दरअसल, इजराइली पुलिस ने अप्रैल 2023 में अल-अक्सा मस्जिद में ग्रेनेड फेंके थे।

वहीं, हमास के प्रवक्ता गाजी हामद ने अल जजीरा से कहा था- ये कार्रवाई उन अरब देशों को हमारा जवाब है, जो इजराइल के साथ करीबी बढ़ा रहे हैं। हाल ही के दिनों में मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि अमेरिका की पहल पर सऊदी अरब इजराइल को देश के तौर पर मान्यता दे सकता है।

इजराइल का आयरन डोम हमास की तरफ दागे गए रॉकेट्स को इंटरसेप्ट करते हुए।

इजराइल का आयरन डोम हमास की तरफ दागे गए रॉकेट्स को इंटरसेप्ट करते हुए।

ईरान हमास तो पश्चिमी देश इजराइल के साथ
हमास और इजराइल के बीच चल रहे संघर्ष को लेकर दुनियाभर से प्रतिक्रिया आ रही हैं। पश्चिमी देशों अमेरिका, ब्रिटेन और फ्रांस ने हमास के हमले की निंदा की है। वहीं ईरान ने हमास का समर्थन किया है।

किस देश ने क्या कहा?

भारत- प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- इजराइल में हुए आतंकी हमले की खबर से स्तब्ध हूं। हमारी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं पीड़ितों और मृतकों के परिवार के साथ हैं। मुश्किल घड़ी में हम इजराइल के साथ हैं।

चीन- चीन ने इजराइल और फिलिस्तीन के बीच हो रही हिंसा के बढ़ने पर गहरी चिंता जताई है।

यूक्रेन- यूक्रेन के विदेश मंत्रालय ने इजराइल के खिलाफ हमास के हमले की निंदा की है। उन्होंने कहा- हम इस जंग में इजराइल के साथ हैं। उन्हें अपनी और अपने नागरिकों की रक्षा करने का हक हैं।

ब्रिटेन- प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने कहा है कि मैं हमास के हमले से हैरान हूं। इजराइल को अपनी सुरक्षा का पूरा अधिकार है।

फ्रांस- राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने कहा कि दुख की घड़ी में वो हमास के हमले में जान गंवाने वाले लोगों के परिवार के साथ हैं।

EU- यूरोपियन यूनियन की चीफ उर्सला ने कहा है कि इजराइल को जवाबी कार्रवाई का पूरा हक है। हिंसा को रोकना जरूरी है।

अमेरिका- राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा कि हमास के आतंकवादी इजराइली सैनिकों और नागरिकों को सड़कों और उनके घरों में मार रहे हैं, ये गलत है। इजराइल की मदद के लिए हम हर तरह से तैयार हैं। उसे अपनी और अपने लोगों की रक्षा करने का अधिकार है। उन्होंने अपनी टीम से इजराइल, फिलिस्तीन, UAE, तुर्किये के कॉन्टैक्ट में रहने के लिए कहा है। वहीं, अमेरिकी डिफेंस सेक्रेटरी लॉयड ऑस्टिन ने कहा है कि वो इस बात का ध्यान रखेंगे कि इजराइल को अपनी सुरक्षा में किसी तरह की कमी न रहे।

ईरान- सुप्रीम लीडर आयतुल्लाह खामेनेई के एडवाइजर ने कहा है कि हम फिलिस्तीन के इजराइल पर किए अटैक का समर्थन करते हैं।

कतर- कतर ने इजराइलियों को फिलिस्तीनी लोगों के साथ हिंसा करने का जिम्मेदार ठहराया है ।

ऑस्ट्रेलिया– प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज ने कहा कि हम इस समय अपने मित्र इजराइल के साथ खड़े हैं। इजराइल को अपनी रक्षा करने का अधिकार है।

तुर्किये और रूस– दोनों ही देशों ने किसी की साइड न लेते हुए कहा है कि मसले का हल बातचीत से सुलझाया जाना चाहिए।

हमास के इजराइल पर हमले के बाद ईरान में खुशी मनाते लोग

हमास के इजराइल पर हमले के बाद ईरान में खुशी मनाते लोग

इजराइल और फिलिस्तीन के बीच क्यों है विवाद
मिडिल ईस्ट के इस इलाके में यह संघर्ष कम से कम 100 साल से चला आ रहा है। यहां वेस्ट बैंक, गाजा पट्टी और गोलन हाइट्स जैसे इलाकों पर विवाद है। फिलिस्तीन इन इलाकों समेत पूर्वी यरुशलम पर दावा जताता है। वहीं, इजराइल यरुशलम से अपना दावा छोड़ने को राजी नहीं है।

गाजा पट्टी इजराइल और मिस्र के बीच में है। यहां फिलहाल हमास का कब्जा है। ये इजराइल विरोधी समूह है। सितंबर 2005 में इजराइल ने गाजा पट्टी से अपनी सेना वापस बुला ली थी। 2007 में इजराइल ने इस इलाके पर कई प्रतिबंध लगा दिए। फिलिस्तीन का कहना है कि वेस्ट बैंक और गाजा पट्टी में स्वतंत्र फिलिस्तीन राष्ट्र की स्थापना हो।

रॉकेट अटैक से बचने बंकरों में छिपे इजराइली; गाजा में अपनों को तलाश रहे फिलिस्तीनी

न्यूज एजेंसी AFP पर आई तस्वीरों में इजराइल और गाजा की सड़कों पर लाशें बिछी नजर आ रही हैं। न्यूयॉर्क टाइम्स के मुताबिक इजराइल में कई बिल्डिंग और घर अब मलबे में तब्दील हो चुके हैं। BBC के मुताबिक, इजराइल में लोग बमों और गोलियों की आवाज के बीच बंकरों में छिपे हैं। वे अपने परिजन से संपर्क करने की कोशिश कर रहे हैं। इधर, इजराइल के हमलों के बीच गाजा में भी लोग अपनों को तलाश रहे हैं।

10 फोटोज में देखिए इजराइल-हमास की जंग से बने हालात…

इजराइल के स्देरोट में हमास के हमलों के बीच सड़कों पर लाशें पड़ी हुई हैं।

इजराइल के स्देरोट में हमास के हमलों के बीच सड़कों पर लाशें पड़ी हुई हैं।

इजराइल के अश्कलोन में एक स्टोर के बाहर हमास के हमलों में मारे गए लोगों के शव नजर आए।

इजराइल के अश्कलोन में एक स्टोर के बाहर हमास के हमलों में मारे गए लोगों के शव नजर आए।

इजराइल के हमलों में घायल हुए लोगों को गाजा के अल-शिफा अस्पताल में ले जाया गया।

इजराइल के हमलों में घायल हुए लोगों को गाजा के अल-शिफा अस्पताल में ले जाया गया।

अश्कलोन में हमास का रॉकेट गिरने के बाद एक कार में आग लग गई। सुरक्षाकर्मी मां-बेटी को वहां से बाहर निकालते नजर आए।

अश्कलोन में हमास का रॉकेट गिरने के बाद एक कार में आग लग गई। सुरक्षाकर्मी मां-बेटी को वहां से बाहर निकालते नजर आए।

गाजा में इजराइल की एयरस्ट्राइक के बीच बच्चे बमों की आवाज से डरे-सहमे सुरक्षित जगह भागते दिखे।

गाजा में इजराइल की एयरस्ट्राइक के बीच बच्चे बमों की आवाज से डरे-सहमे सुरक्षित जगह भागते दिखे।

इजराइल के हमलों के बीच कई फिलिस्तीनियों की मौत हो गई। परिजनों की मौत की सूचना पर लोग अस्पताल में रोने लगे।

इजराइल के हमलों के बीच कई फिलिस्तीनियों की मौत हो गई। परिजनों की मौत की सूचना पर लोग अस्पताल में रोने लगे।

गाजा पर इजराइल के हमले में तबाह हुए घर में 2 बच्चे फंसे नजर आए।

गाजा पर इजराइल के हमले में तबाह हुए घर में 2 बच्चे फंसे नजर आए।

स्देरोट में हमास के हमले में मारे गए अपने परिजन के शव से लिपटकर रोती महिला।

स्देरोट में हमास के हमले में मारे गए अपने परिजन के शव से लिपटकर रोती महिला।

तेल अवीव में हमास के हमलों के बीच एक शख्स अपने बच्चों को सुरक्षित स्थान पर ले जाता हुआ नजर आया।

तेल अवीव में हमास के हमलों के बीच एक शख्स अपने बच्चों को सुरक्षित स्थान पर ले जाता हुआ नजर आया।

इजराइल में लगातार हो रहे हमलों के बीच लोग घरों में बने बंकरों में छिप गए। इस दौरान वो अपने परिजनों का हालचाल लेते दिखे।

इजराइल में लगातार हो रहे हमलों के बीच लोग घरों में बने बंकरों में छिप गए। इस दौरान वो अपने परिजनों का हालचाल लेते दिखे।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें