अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

90 साल पुराने MT क्लॉथ मार्केट एसोसिएशन के चुनाव 5 अक्टूबर को

Share

इंदौर

कोरोना के कारण दो साल से टल रहे 90 साल पुराने महाराजा तुकोजीराव (एमटी) क्लॉथ मार्केट एसोसिएशन के चुनाव इस बार 5 अक्टूबर को होंगे। सालों पुराने इस एसोसिएशन में इस बार चुनाव को लेकर खास उत्साह है। चुनाव में अब दो दिन बचे हैं, इसके चलते काफी गहमागहमी है। चुनाव को लेकर सितम्बर में नामांकन पत्रों को जमा करने की प्रोसेस हो चुकी है। नतीजे 6 अक्टूबर को आएंगे।

एसोसिएशन के अभी 800 से ज्यादा सदस्य हैं। खास बात यह कि इस बार उन नए व्यापारियों को भी सदस्यता दी जा रही है, जिन लोगों के पास अभी जीएसटी रजिस्ट्रेशन नहीं हैं। इसके पहले करीब 22 साल पहले संस्था में उनकी सदस्यता बंद की दी गई थी, जो रजिस्टर्ड नहीं थे। चुनाव संपन्न कराने के लिए श्री वैष्णव ट्रस्ट के श्री पुरुषोत्तम पसारी व रामप्रकाश मूंदड़ा को चुनाव संयोजक बनाया गया है।

एसोसिएशन के खुद के दो स्कूल, नर्सिंग सहित दो कॉलेज, अस्पताल आदि हैं तथा आगे भी कई गतिविधियों का विस्तार किया जाना है। वर्तमान अध्यक्ष हंसराज जैन ने बताया कि बाजार परिसर में जितने भी कपड़ा व्यवसायी हैं, वे सदस्य होने के साथ मतदान के लिए पात्र होंगे। कुल 21 कार्यकारिणी सदस्यों के लिए चुनाव होंगे। इसके बाद अध्यक्ष, दो संयुक्त मंत्री और कोषाध्यक्ष पदों के लिए चुनाव होंगे। इसके लिए कार्यकारिणी सदस्य मतदान करेंगे।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें