अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

देह मेरी हल्दी तेरे नाम की

Share

देह मेरी
हल्दी तेरे नाम की
हाथ मेरे
मेंहदी तेरे नाम की
मॉंग मेरी
सिंदूर तेरे नाम का
माथा मेरा
बिंदिया तेरे नाम की
गला मेरा
मंगलसूत्र तेरे नाम का
हाथ मेरे
चूड़ी तेरे नाम की
पैर मेरे
बिछुए तेरे नाम के
और हॉं
बड़े बूढ़ों के पॉंव मैं छूती हूँ
और
‘अखण्ड सौभाग्यवती भवः’
आशीर्वाद मात्र तुम्हें
वट सावित्री का व्रत मेरा
और जीवन का वरदान तुम्हें
घर की चिंता करनेवाली मैं
और दरवाज़े पर नेमप्लेट तुम्हारी
नाम मेरा
पर उसके पहले पहचान मात्र तुम्हारी
इतना ही नहीं
पेट मेरा
रक्त मेरा
दूध भी मेरा
और बच्चे
बच्चे तेरे नाम के
मेरा सब कुछ
सब तेरे नाम पर
नहीं…
कोई विवाद नहीं है
और हॉं
ग़ुस्सा भी मत होओ
अत्यंत विनम्रतापूर्वक
बस एक प्रश्न करती हूँ
बस इतना ही बताओ
तुम्हारे पास क्या है
मेरे नाम पर?

‘लोकायत’ के पेज पर वायरल कविता का-मंजुल भारद्वाज द्वारा किया गया अनुवाद।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें