एक मुस्लिम संगठन ने धार में विवादास्पद भोजशाला/कमाल मौला मस्जिद परिसर में जारी सर्वेक्षण के दौरान भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) का रुख किया है और 2003 के बाद परिसर में रखी गई किसी भी वस्तु को सर्वेक्षण में शामिल नहीं करने का आग्रह किया। मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय के निर्देश के बाद, वरिष्ठ पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ एएसआई टीम ने आदिवासी बहुल जिले में स्थित विवादित परिसर में रविवार को लगातार तीसरे दिन सर्वेक्षण जारी रखा। हिंदू याचिकाकर्ता आशीष गोयल और गोपाल शर्मा भी भोजशाला परिसर में पहुंचे। मौके पर भारी संख्या में पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। कमाल मौला मस्जिद वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष अब्दुल समद ने संवाददाताओं से कहा कि उन्होंने शनिवार को ई-मेल के माध्यम से एएसआई को अपनी कुछ आपत्तियां सौंपी हैं। वह मामले के एक पक्षकार भी हैं। उन्होंने कहा, ‘‘हमारी आपत्ति यह है कि एएसआई को 2003 के बाद भोजशाला के अंदर रखी गई वस्तुओं को सर्वेक्षण में शामिल नहीं करना चाहिए। मैंने अपनी आपत्तियां ई-मेल के माध्यम से भेज दी हैं।’’ समद ने कहा, ‘‘मैं (मस्जिद वेलफेयर) सोसाइटी का एकमात्र व्यक्ति हूं जो सर्वेक्षण के दौरान अंदर था। मेरी आपत्ति यह है कि एएसआई टीम को एक ही जगह पर अपने प्रयासों को केंद्रित करना चाहिए।’’ मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय के आदेश के बाद शुक्रवार को सर्वेक्षण शुरू हुआ। मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय ने 11 मार्च को एएसआई को छह सप्ताह के भीतर भोजशाला परिसर का ‘वैज्ञानिक सर्वेक्षण’ करने का निर्देश दिया। यह मध्यकालीन युग का स्मारक है जिसके बारे में माना जाता है कि यह वाग्देवी (सरस्वती) का मंदिर है और मुस्लिम समुदाय इसे कमाल मौला मस्जिद कहता है। सात अप्रैल, 2003 को जारी एएसआई के आदेश के अनुसार, हिंदुओं को हर मंगलवार को भोजशाला परिसर के अंदर पूजा करने की अनुमति है, जबकि मुसलमानों को शुक्रवार को यहां पर नमाज अदा करने की अनुमति है।
इंदौर में फिर दूसरे दिन हुई हत्या, पत्नी से अफेयर की शंका में पति ने युवक को चाकूओं से गोदा
इंदौरः मध्य प्रदेश की मिनी बाम्बे कहलाने वाले इंदौर शहर में क्राइम लगातार बढ़ता जा रहा है। यहां आरोपी बेखौफ तरीके हत्या जैसे वारदात को अंजाम दे रहे हैं। ऐसा ही एक मामला भागीरथपुरा में सामने आया है। यहां मामूली से विवाद के बाद आरोपी युवक ने चाकूओं से हमला कर युवक की हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी ने पुलिस थाने जाकर सरेंडर कर दिया। जिसकी हत्या की गई है उसकी पहचान धर्मेंद्र यादव के रूप में हुई है। वहीं, आरोपी की पहचान संजू बुंदेला के रूप में हुई है। दरअसल, आरोपी संजू को शक था कि उसकी पत्नी रीना का मृतक धर्मेंद्र के साथ अफेयर चल रहा है। आरोपी की पत्नी और मृतक एक ही जगह पर साथ में काम करते थे। इसी के चलते आरोपी ने वारदात को अंजाम दिया।
मंडला में ट्राला ने बाइक सवार ने एक परिवार के चार लोगों को रौंदा
मध्य प्रदेश के मंडला जिले में रविवार की शाम एक बड़ा हादसा हो गया। एक ट्राला ने बाइक सवार एक परिवार के चार लोगों को रौंदा दिया। इस हादसे में पति-पत्नी और उनकी दो बच्चियों की मौत हो गई। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, रायपुर -जबलपुर मार्ग पर एक अनियंत्रित ट्रॉला ने मोटरसाइकिल से जा रहे एक परिवार के चार सदस्यों को रौंदा दिया। ज्योति यादव अपने मायके आम गांव गई थी। रविवार को वह अपने पति लक्ष्मी कांत और दो बच्चों के साथ हृदय नगर मचलेश्वर मेला घूमने गई थी। ये सभी लोग मोटरसाइकिल से वापस लौट रहे थे, तभी अंजनिया के पास एक बेलगाम ट्राला ने इन्हें अपनी चपेट में ले लिया। चारों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि ज्योति का शव काफी देर तक ट्राले के नीचे दबा रहा और मशीनों की मदद से उसे किसी तरह बाहर निकल गया। हादसे के बाद चालक वाहन को मौके पर छोड़कर फरार हो गया।
मध्य प्रदेश की 6 सीटों पर अब भी उलझी है कांग्रेस
मध्य प्रदेश में कांग्रेस लोकसभा की छह सीटों पर उम्मीदवार तय नहीं कर पा रही है। अब तक पार्टी 22 सीटों के लिए ही उम्मीदवारों के नाम का फैसला कर पाई है। राज्य में लोकसभा की कुल 29 सीटें हैं, इनमें से एक सीट खजुराहो समाजवादी पार्टी के खाते में गई है, जबकि 28 सीटों पर कांग्रेस को उम्मीदवार तय करने हैं। पार्टी की ओर से दो सूची जारी की गई हैं। पहली सूची में 10 उम्मीदवारों के नाम थे, वहीं दूसरी सूची में 12 उम्मीदवारों के। इस तरह 22 संसदीय क्षेत्र के लिए पार्टी उम्मीदवार तय कर चुकी है। अब छह सीटों के लिए उम्मीदवारों के नाम का फैसला होना है। कांग्रेस से जुड़े सूत्रों की मानें तो पार्टी गुना संसदीय सीट पर भाजपा के उम्मीदवार और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को घेरना चाहती है। इसलिए पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव को मैदान में उतारने की कवायद चल रही है। वहीं पार्टी के राज्य के कुछ बड़े नेता सिंधिया के खिलाफ किसी बड़े चेहरे को मौका देने के पक्ष में नहीं है।
मध्य प्रदेश में निर्माणाधीन इमारत की स्लैब ढहने से एक व्यक्ति की मौत, चार घायल
मध्य प्रदेश के सागर शहर में एक निर्माणाधीन इमारत की स्लैब (पत्थर की पटिया) गिरने से एक मजदूर की मौत हो गई और चार अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना शनिवार शाम को शहर के पंत नगर इलाके में हुई। पुलिस अधीक्षक अभिषेक तिवारी ने बताया कि एक निर्माणाधीन इमारत की स्लैब गिरने से कुछ मजदूर फंस गए। उन्होंने बताया कि पुलिस मौके पर पहुंची और मजदूरों को बचाया।अधिकारी ने बताया कि मजदूरों में से एक की मौत हो गई, जिसकी पहचान लखन के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि चार अन्य मजदूर घायल हो गए और उनका इलाज जारी है। उन्होंने बताया कि घटना की जांच की जा रही है।
मुस्लिम संगठन ने भोजशाला परिसर में रखी वस्तुओं को सर्वेक्षण में शामिल नहीं करने का आग्रह किया
क मुस्लिम संगठन ने धार में विवादास्पद भोजशाला/कमाल मौला मस्जिद परिसर में जारी सर्वेक्षण के दौरान भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) का रुख किया है और 2003 के बाद परिसर में रखी गई किसी भी वस्तु को सर्वेक्षण में शामिल नहीं करने का आग्रह किया। मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय के निर्देश के बाद, वरिष्ठ पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ एएसआई टीम ने आदिवासी बहुल जिले में स्थित विवादित परिसर में रविवार को लगातार तीसरे दिन सर्वेक्षण जारी रखा। हिंदू याचिकाकर्ता आशीष गोयल और गोपाल शर्मा भी भोजशाला परिसर में पहुंचे। मौके पर भारी संख्या में पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं।





