अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

महाकाल मंदिर में भस्मआरती के समय लगी आग, 13 घायलों में से नौ इंदौर में भर्ती

Share

विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग श्री महाकालेश्वर में सोमवार सुबह भस्म आरती के दौरान गर्भगृह में आग लग गई। पुजारी सहित 13 लोग झुलस गए। आरती के दौरान गुलाल उड़ाने की वजह से आग भड़की।मंदिर में उस समय हजारों श्रद्धालु मौजूद थे। सभी महाकाल के साथ होली मना रहे थे। घायल सेवक ने बताया कि आरती कर रहे पुजारी संजीव पर पीछे से किसी ने गुलाल डाल दिया। गुलाल दीपक पर गिरा। संभवतः गुलाल में केमिकल होने की वजह से आग भड़क गई। रंग-गुलाल से गर्भगृह की चांदी की दीवार को बचाने के लिए वहां फ्लैक्स लगाए गए थे। इनमें भी आग फैल गई। कुछ लोगों ने अग्निशामकों की मदद से आग पर काबू पाया। लेकिन, तब तक गर्भगृह में मौजूद आरती कर रहे संजीव पुजारी, विकास, मनोज, सेवाधारी आनंद कमल जोशी समेत 13 लोग झुलस गए।

मंदिर में उस समय हजारों श्रद्धालु मौजूद थे। सभी महाकाल के साथ होली मना रहे थे। घायल सेवक ने बताया कि आरती कर रहे पुजारी संजीव पर पीछे से किसी ने गुलाल डाल दिया। गुलाल दीपक पर गिरा। संभवतः गुलाल में केमिकल होने की वजह से आग भड़क गई। रंग-गुलाल से गर्भगृह की चांदी की दीवार को बचाने के लिए वहां फ्लैक्स लगाए गए थे। इनमें भी आग फैल गई। कुछ लोगों ने अग्निशामकों की मदद से आग पर काबू पाया। लेकिन, तब तक गर्भगृह में मौजूद आरती कर रहे संजीव पुजारी, विकास, मनोज, सेवाधारी आनंद कमल जोशी समेत 13 लोग झुलस गए।

कमेटी करेगी जांच
उज्जैन कलेक्टर नीरज सिंह ने बताया कि सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती किया गया है। कोई भी गंभीर नहीं है। सभी स्टेबल हैं। मामले की मजिस्ट्रियल जांच के निर्देश दिए हैं। कमेटी तीन दिन में जांच कर रिपोर्ट दी सौंपेगी। 

पूजन-आरती के दौरान भभकी आग
महाकाल मंदिर के पुजारी आशीष गुरु ने कहा कि भस्म आरती के दौरान जब पूजन-आरती चल रही थी, तब आग भभक गई। बाबा की कृपा से कोई बड़ी घटना नहीं हुई है। महाकाल से प्रार्थना है कि सभी ठीक हो जाएं। 

हादसे के समय मंदिर में था सीएम का बेटा 
हादसे में समय मंदिर में हजारों लोग मौजूद थे, जो बाबा महाकाल के साथ होली खेल रहे थे। मप्र के मुख्यमंत्री मोहन यादव के बेटे वैभव यादव भी हादसे के समय मंदिर में ही थे। बाबा महाकाल की कृपा रही कि आग पर समय रहते काबू पा लिया गया, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था।   

यह हुए घायल

हादसे में भस्मारती के मुख्य पुजारी संजय गुरु, विकास पुजारी, अंश पुरोहित, सेवक महेश शर्मा, चिंतामन गेहलोत, कमल जोशी, सत्यनारायण सोनी, रमेश, शुभम, विकास, मनोज शर्मा, सोनू राठौर, राजकुमार बैस, मंगल समेत 13 सेवक और पुजारी झुलस गए हैं। इनमें से छह की हालत गंभीर बताई जा रही है। 

Madhya Pradesh Ujjain Mahakal Temple Bhasma Aarti Fire incident several injured news and updates

हादसे के नौ घायल इंदौर रेफल
महाकाल मंदिर में भस्मआरती के दौरान झुलसे 13 पुजारियों और सेवादारों में से 9 को इंदौर के अरविंदो अस्पताल में भर्ती किया गया है। इलाज कर रहे चिकित्सकों के अनुसार पुजारियों की हालत ठीक है। मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने अस्पताल पहुंचकर घायलों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना और डॉक्टरों को जरूरी निर्देश दिए। 

सीएम यादव भी पहुंच रहे इंदौर
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव हेलीकॉप्टर के जरिए भोपाल से इंदौर के लिए रवाना हो गए हैं। इंदौर पहुंचकर वे अरविंदो अस्पताल जाएंगे और महाकाल मंदिर हादसे में झुलसे पुजारी और सेवादारों से मुलाकात कर हाल-चाल जानेंगे।

Madhya Pradesh Ujjain Mahakal Temple Bhasma Aarti Fire incident several injured news and updates

सीएम यादव ने घटना को बताया दुखद
मप्र के सीएम मोहन यादव महाकाल मंदिर में लगी आग में झुलसने वाले पीड़ितों से मिलने इंदौर के अरविंदो अस्पताल पहुंचे। उनके साथ मंत्री कैलाश विजयवर्गीय भी मौजूद रहे। सीएम यादव ने घायलों से मुलकात कर उनका हाल जाना और फिर डॉक्टरों से भी चर्चा की।

Madhya Pradesh Ujjain Mahakal Temple Bhasma Aarti Fire incident several injured news and updates

इस दौरान उन्होंने डॉक्टरों जरूरी निर्देश दिए। इससे पहले सीएम यादव ने भोपाल में कहा था कि महाकाल मंदिर में हुई आग की घटना बेहद दुखद है। घटना की मजिस्ट्रियल जांच होगी। मैं प्रभावित लोगों से मिलने इंदौर और उज्जैन पहुंच रहा हूं। 

आग लगने की घटना में ये 14 लोग हुए घायल

महाकाल मंदिर में आग लगने की दुर्घटना में 14 लोग घायल हुए हैं। इनमें रमेश पिता रघुनाथ, चिंतामण पिता भागीरथ, शुभम पिता कांतिलाल, महेश पिता सेवाराम, संजय पिता गणेश लाल, विकास पिता घनश्याम, मनोज पिता घनश्याम, आनंद पिता सुनील, राजकुमार पिता छतर सिंह, अंश पिता नीरज शर्मा, सोनू पिता कैलाश राठौड़, कमल पिता गायत्री राव और मांगीलाल शिवराम आहत हुए हैं। वहीं अंश, सोनू राठौर, कमल और मांगीलाल जिला अस्पताल में इलाजरत हैं। शेष को अरविंदो अस्पताल इंदौर में भर्ती कराया गया है। सभी की स्थिति सामान्य है।

Madhya Pradesh Ujjain Mahakal Temple Bhasma Aarti Fire incident several injured news and updates

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव उज्जैन के जिला चिकित्सालय में पहुंचे। जहां उन्होंने घायल पुजारी और सेवकों से मुलाकात कर हाल-चाल जाना।

खजराना मंदिर में भी गुलाल उड़ाने के दौरान दीपक में भड़की आग, बाल-बाल बचे पुजारी और श्रद्धालु

इंदौर के खजराना मंदिर में भी गुलाल फेंकने से दीपक में आग भड़क उठी। इस घटना में पुजारी समेत श्रद्धालु बाल-बाल बच गए और हादसा टला गया।गौरतलब है कि सोमवार की सुबह उज्जैन नगरी के महाकालेश्वर मंदिर में भस्मआरती के दौरान उड़ते गुलाल के दीपक के संपर्क में आते ही भीषण आग भड़क गई थी। इस घटना में पुजारी समेत 14 श्रद्धालु आग में झुलसने से घायल हो गए हैं। कुछ घायलों का इंदौर और कुछ का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।  

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें