अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

लोकसभा चुनाव 2024 से पहले रुपये गिनने में हांफने लगीं मशीनें

Share

इंदौर: लोकसभा चुनाव 2024 की आचार संहिता लागू होने के बाद से इंदौर पुलिस बड़ी रकम लेकर चलने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में राजेंद्र नगर क्षेत्र में वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक कार से 56 लाख रुपये जब्त किए हैं। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। दरअसल, लोकसभा चुनाव के दौरान निर्वाचन आयोग ने नकद रुपये लेकर चलने वालों के लिए एक गाइडलाइन तय की है। इंदौर पुलिस इस गाइडलाइन का पालन करवाने के लिए लगातार वाहन चेकिंग अभियान चला रही है।

चेकिंग के दौरान कार से 56 लाख बरामद

बताया जा रहा है कि 24 मार्च की रात इंदौर पुलिस और एफएसटी की टीम राजेंद्र नगर क्षेत्र में चोइथराम मंडी पर एक फॉर्च्यूनर कार को रोका। इसके बाद कार की जांच पड़ताल की। जांच के दौरान कार में 56 लाख रुपये मिले। पुलिस ने तुरंत रुपयों के बंडलों को जब्त कर लिया। और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

शराब कारोबारी की गाड़ी से मिले पैसे

इंदौर पुलिस के अनुसार, कार से पैसे उस वक्त बरामद किए, जब इंदौर के मशहूर शराब कारोबारी रमेश चंद्र राय भी वहां मौजूद थे। पुलिस ने उनकी मौजूदगी में रुपयों को जब्त किया और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि रमेश चंद्र राय की इंदौर शहर में कई शराब की दुकानें हैं। संभावना जताई जा रही है कि यह पैसा उन दुकानों से इकट्ठा किया गया होगा। फिलहाल पुलिसिया जांच जारी है।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें