अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

11 बजते ही सायरन बजे…जो जहाँ था वही रुका….बिना मास्क पहने लोगो को दिए मास्क

Share

देपालपुर –  सायरन बजाकर मास्क लगाने का संकल्प और मास्क वितरण कार्यक्रम।मेरी-सुरक्षा मेरा -मास्क को लेकर प्रसासनिक अमले सहित भाजपा कार्यकर्ता भी मैदान में आकर अपनी सहभागिता दिखाई।प्रदेश में बढ़ रहे कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए एवं भारतीय जनता पार्टी का 1 वर्ष पूरा होने पर मुख्यमंत्री के निर्देश पर दिन के 11 बजते ही नगर परिषद द्वारा एवं भाजपा के कार्यकर्ताओं द्वारा  सायरन बजाया गए। सायरन बजते ही जो जहां था वही रुक गया यहां तक की छोटे-बड़े वाहन चालक ने भी कोरोना के प्रति अपनी कृतज्ञता दर्शाई नगर के बस स्टैंड पर नगर परिषद कार्यालय के बाहर भी नगर परिषद द्वारा सायरन बजाया गया ।वही नगर के चमन चौराहा क्षेत्र में भाजपा जिला महामंत्री चिंटू वर्मा ,नगर अध्यक्ष भाजपा गोपाल कटेसरिया  सहित कार्यकर्ताओं ने मेरी सुरक्षा मेरा मास्क  के तहत मास्क का वितरण करते हुए जिन लोगों ने मास्क  नहीं बांधे उन्हें मास्क भी दिए चमन चौराहा से बाजार तक करीब 500 मास्क बाटे व मास्क देते समय  समझाया कि अगर कोरोना से बचना है और परिवार के साथ रहना है तो मास्क का जरूर उपयोग करें सोशल डिस्टेंस का पालन करें और अधिक से अधिक बार अपने हाथों को साबुन से धोएं वही ।बस स्टैंड क्षेत्र में नगर परिषद के कर्मचारियों द्वारा मास्क का वितरण किया गया इस दौरान स्थानीय प्रशासन के तहसीलदार बजरंग बहादुर सिंह भी बाजार में निकले और लोगों को मास्क बांधने के लिए जनता को प्रेरित करते नजर आए। वही अधिकारियों को देख कई लोग मास्क भी बांधे नजर आए स्थानीय जनप्रतिनिधि व प्रशासन की जागरूकता से इस महामारी से बचने के लिए अब लोगों में अवेर्नेस आना शुरू हुई और जिसका नतीजा यह रहा कि अब लोग मास्क लगाने की ओर जागृत हो रहे हैं। नगर परिषद में आरओ सुरेश कुमार द्विवेदी के नेतृत्व में बस स्टैंड तथा नगर भाजपा की तरफ से चमन चौराहा से बाजार तक मास्क का वितरण किया। इस मौके पर अजय आहूजा सांसद प्रतिनिधि, मानसिंह पहलवान, ब्रजमोहन व्यास, पार्षद प्रतिनिधि रवि चौरसिया, बबलू पहलवान, सोमिल माली, ओम पुरी, विनोद ठाकुर, अर्जुन डोड , विक्का पांचाल सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।देपालपुर से भूरा धाकड़ की रिपोर्ट

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें