अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

भाजपा का एक साल……एक करोड़ बारह लाख की दी सौगात

Share

देपालपुर  – भारतीय जनता पार्टी के सफल 1 वर्ष पूरा होने पर पूर्व विधायक मनोज पटेल के अनुग्रह पर प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान ने एक करोड़ 1करोड़ 12 लाख रुपए की सौगात लोक निर्माण विभाग के अधीन रेशम केंद्र से लेकर बिर गोदा तक 4 किलोमीटर के मार्ग पर डामरीकरण के लिए स्वीकृत किये। जिसका शुभारंभ मंगलवार को डामरीकरण के साथ किया गया। बारिश के पूर्व से ही बस स्टैंड मंगलेश्वर मंदिर के पास से लेकर बिरगोदा तक जगह जगह रोड में बड़े-बड़े गड्ढे हो गए थे जिस वजह से आए दिन जनता को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था जनता ने अपनी समस्या से पूर्व विधायक मनोज पटेल को अवगत कराया जिस पर उन्होंने आश्वासन दिया था कि शीघ्र ही इस रोड का डामरीकरण शुरू कर दिया जाएगा । । लोक निर्माण विभाग में इंजीनियर राजेंद्र सोनी की मौजूदगी में डामरीकरण का काम शुरू किया गया इस दौरान भाजपा जिला महामंत्री चिंटू वर्मा मौके पर पहुंचे और करीब 1 घंटे तक रोड  निर्माण का कार्य देखा साथ ही उन्होंने इंजीनियर से कहा कि रोड व्यवस्थित तथा समतल होना चाहिए जो जनता को परेशानी आ रही थी उससे जल्दी से जल्दी निजात मिल सके।

देपालपुर से भूरा धाकड़ की रिपोर्ट

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें