अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

नेपाल में सत्ता टूटने का असर: चार मुख्यमंत्रियों का इस्तीफा

Share

काठमांडू । नेपाल में सत्ता गठबन्धन बदलने के बाद पिछले चौबीस घंटे में चार प्रदेश के मुख्यमंत्रियों ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। इनमें तीन नेपाली कांग्रेस की सरकार गिरी है जबकि एक माओवादी के मुख्यमंत्री को पद छोड़ना पडा है।

माओवादी और कांग्रेस के बीच सत्ता गठबन्धन टूटने का असर अब प्रदेश सरकार पर देखने को मिल रहा है। पिछले 24 घंटे में चार प्रदेश के मुख्यमंत्री को अपना इस्तीफा देना पड़ा है। बुधवार को कर्णाली और गण्डकी प्रदेश के मुख्यमंत्री के इस्तीफे के बाद आज लुम्बिनी और सुदूरपश्चिम प्रदेश के मुख्यमंत्री ने अपना इस्तीफा दे दिया है। इनमें कर्णाली में माओवादी के मुख्यमंत्री ने नए गठबन्धन के तहत एमाले को सौंपने के लिए इस्तीफा दिया है।

कर्णाली के मुख्यमंत्री राज कुमार शर्मा ने पार्टी के दबाव के बाद कल इस्तीफा दे दिया। हालांकि पिछले कई दिनों से वो इस्तीफा देने से इनकार कर रहे थे लेकिन पार्टी अध्यक्ष और प्रधानमंत्री पुष्पकमल दाहाल प्रचण्ड के बार-बार निर्देश देने के बाद उन्हें मजबूर होकर अपना पद छोडना पड़ा।

बुधवार को ही गण्डकी प्रदेश के मुख्यमंत्री सुरेन्द्र राज पाण्डे ने बहुमत नहीं जुटने के अभाव में इस्तीफा दे दिया। माओवादी के समर्थन वापस लेने के बाद कांग्रेस के नेतृत्व में रही पाण्डे की सरकार गिर गई। इस प्रदेश में अब एमाले का मुख्यमंत्री के पद पर दावेदारी होने वाली है। नए गठबन्धन के मुताबिक एमाले को तीन प्रदेश में मुख्यमंत्री का पद मिलने वाला है।

आज एक-एक विधायक की कमी के बाद बहुमत नहीं जुटा पाने के कारण लुम्बिनी और सुदूरपश्चिम प्रदेश के मुख्यमंत्री ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। लुम्बिनी में अपने पक्ष में रहे एक स्वतंत्र विधायक के विपक्षी गठबन्धन के साथ मिल जाने के बाद लुम्बिनी प्रदेश सरकार गिर गई और मुख्यमंत्री डिल्ली बहादुर चौधरी को अपना पद छोड़ना पड़ा। इसी तरह सुदूरपश्चिम प्रदेश की सरकार में सहभागी नागरिक उन्मुक्ति पार्टी के आन्तरिक विवाद के बाद एक सांसद के विपक्ष में रहने के बाद मुख्यमंत्री कमल बहादुर शाह को अपना पद छोड़ना पड़ा। इस प्रदेश में नए गठबन्धन के तहत एकीकृत समाजवादी को मुख्यमंत्री का पद मिलने वाला है।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें