अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

पत्नी को बाइक पर बिठाकर ज्वेलर के यहां से 80 ग्राम सोना चुराने वाला गिरफ्तार, पुलिस को 10 लाख रुपए के जेवर मिले

Share

इंदौर

चंदन नगर पुलिस ने शातिर चोर को गिरफ्तार किया है, जो पत्नी को बाइक पर बिठकार चोरी करने जाया करता था। इन्होंने हाल ही में एक ज्वेलर के यहां करीब 80 ग्राम सोने की ज्वेलरी चोरी की थी। चोनों ने चोरी और नकबजनी की 4 वारदातें कबूली हैं। उनके पास से करीब 10 लाख रुपए कीमत की 210 ग्राम सोना और 400 ग्राम चांदी ज्वेलरी बरामद की गई है।

चोर के पास से पुलिस ने चार चोरियों के माल को बरामद कर लिया है।

चोर के पास से पुलिस ने चार चोरियों के माल को बरामद कर लिया है।

DIG मनीष कपूरिया ने बताया, हाल में सिरपुर स्थित खुशबू ज्वेलर्स के यहां से ग्राहक बन एक दंपती ने 80 ग्राम सोने के जेवरात चोरी कर लिए थे। पुलिस ने जब सीसीटीवी और घटनास्थल की बारीकी से पड़ताल की, तो पता चला कि चोरी एक दंपती ने की है।

पुलिस ने आरोपी कैलाश पंवार पिता रमेश पंवार (40) साल निवासी ग्राम नेवरी थाना बेटमा और उसकी पत्नी माया (38) साल को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने बताया, वे सिरपुर स्थित खुशबू ज्वेलर्स पर खरीदी करने के बहाने पहुंचे थे। यहां से 80 ग्राम सोने के जेवरात चोरी किए थे। उन्होंने चंदन नगर क्षेत्र में पहले हुई तीन चोरियां कबूली हैं।

दंपति के पास से यह मिला

  • केस क्रमांक 160/2021 379 : एक सोने का हार, एक सोने की अंगूठी, एक जोड़ कान के सोने के झुमके, एक जोड़ी कान के सोने के लटकन, एक जोड़ी सोने की कान की बाली, दो सोने की गले में पहनने की माला, एक सोने का पेंडल, सोने के दाने, ओम वाला सोने का पेंडल।
  • केस क्रमांक 89/2021 379 : एक सोने का हार, एक सोने की अंगूठी, एक सोने का मांग का टीका, दो सोने के कंगन, दो जोड़ सोने के टाप्स।
  • केस क्रमांक 663/2019, 457, 380 : एक सोने की वैन, एक सोने का मंगलसूत्र का पेंडल, एक सोने की अंगूठी, एक जोड़ सोने के कान की बाली, एक जोड़ चांदी की पायजेब
  • केस क्रमांक : 919/2019 457, 380 : तीन जोड़ चांदी की पायजेब, एक कमर का चांदी का करधोना।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें