अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

आपको टाइमपास समझा जाता है, ऐसे पहचानें 

Share

          मनीषा कुमारी 

जब आप किसी के साथ रिलेशनशिप में हो तो जरूरी नहीं कि सामने वाला भी आआप अपने पार्टनर के साथ उतना ही सीरियस हो जितना कि आप है। यदि आपको ऐसा लगता है कि आप अपने पार्टनर से जितना प्रा्प्त कर रहें है हैं, उससे कहीं अधिक दे रहे हैं, या आप भावनात्मक उतार-चढ़ाव से गुजर रहे हैं, तो आप ब्रेडक्रंबिंग के शिकार हो सकते हैं। 

      कई लोग किसी रिश्ते में कमिट होने से डरते है इसलिए वे इस तरह से ब्रेडक्रंबिंग करते है ताकि वे आपके साथ भी रहें और उन्हे ज्याद प्रयास भी न करना पड़े। लेकिन इस चीजों के कारण जो लोग सीरियस होते है उनकी भावनाओं के साथ खिलवाड़ होता है।

*क्या होता है ब्रेडक्रंबिंग :*

“ब्रेडक्रंबिंग” डेटिंग में एक ऐसी चीज है जिसमें कोई व्यक्ति आपका इंट्रस्ट बनाए रखने के लिए समय-समय पर आपके साथ फ़्लर्ट करता है, लेकिन वह प्रतिबद्ध होने या ज़्यादा प्रयास करने का इरादा नहीं रखता है।

     ब्रेडक्रंबिंग एक ऐसा व्यवहार है, जिसमें एक साथी अनिवार्य रूप से दूसरे साथी को बस इतनी ऊर्जा, समय, प्यार देता है जो रिश्ते में होने के कुछ तत्व प्रदान करते हैं।

      जो लोग ऐसा व्यवहार करते हैं वे अपने पार्टनर को झूठी उम्मीद देते हैं, उन्हें रोमांटिक रूप से बहकाते हैं और उन्हें अपनी बातों में फंसा कर रखते हैं। ऐसे रिश्ते आमतौर आपको कहीं लेकर नहीं जाते, बस निराश करके जाते हैं।

    अगर आप किसी सुखद रिश्ते और भविष्य की आस में ऐसे किसी रिश्ते में फंस गई हैं, तो ये आपकी मेंटल हेल्थ के लिए भी खतरनाक हो सकता है।

*मजबूरी और ब्रेडक्रंबिंग में अंतर :*

     रिलेशनशिप एक्सपर्ट रूचि रूह बताती हैं कि कई बार आपको अपने दोस्त या साथी का व्यवहार ब्रेडक्रंब जैसे लग सकता है, लेकिन वह सच में ब्रेडक्रंबिंग होती नहीं है।

     इसको आप एक उदाहरण से समझ सकते हैं। अगर कोई व्यक्ति किसी प्लान के लिए मना कर देता है, लेकिन ईमानदारी से इस प्लान को दोबारा निर्धारित करने का प्रयास करता है और आता है, तो हो सकता है कि वह आपको ब्रेडक्रंबिंग न कर रहा हो। 

     लेकिन अगर वे लगातार प्लान रद्द करते हैं या फिर से उस प्लान के लिए समय नहीं निकालते हैं, तो आपको यह विचार करना चाहिए कि क्या वे ब्रेडक्रंबिंग कर रहे हैं।

ये संकेत बताते हैं कि आपका दोस्त या साथी आपके साथ ब्रेडक्रंबिंग कर रहा है :

  *1. कभी ढेर सारे मैसेज भेजना और कभी बिल्कुल गायब हो जाना :*

     जो व्यक्ति आपके साथ एक सीरियस रिश्ते में रहना चाहते है वे आपसे बात करना भी पसंद करते है। लेकिन कई लोग काम में बीजी होने के कारण आपसे बात नहीं कर पाते है। लेकिन वे इसका बाहान नहीं देंगे। जो लोग ब्रेडक्रबिंग करते है वे अपने व्यस्त होने को बहाने की तरह इस्तेमाल करते है।

    अगर वे आपको बार-बार मैसेज भेज रहे हैं, लेकिन साथ में समय बिताने के अनुरोधों का जवाब नहीं दे रहे हैं, या आपके मैसेज में गहराई से कोई बातचीत नहीं है, तो वो बस आपसे इससे ज्यादा और कुछ नहीं चाहते।

*2. खाली समय में आपको याद करना :*

  अगर आप ब्रेडक्रंब्ड हैं, तो इसकी बहुत संभावना है कि आप उनकी आखिरी प्राथमिकता हैं। नतीजतन, सबसे ज़्यादा संभावना है कि वे आपसे तब संपर्क करेंगे जब वे ऊब चुके होंगे, ये शायद बहुत बार न हो। लेकिन अगर वे अचानक से मैसेज कर रहें है तो ये एक रेड फ्लैग हो सकता है।

*3. कहना कुछ और करना कुछ :*

     उनके काम उनके शब्दों से मेल नहीं खाते। वे आपसे कुछ वादे करेंगे लेकिन उसे पूरा नहीं करते है। वे आपके साथ कोई प्लान बनाएंगे लेकिन उसको भी पूरा नहींं करने के लिए कई बहाने देंगे। इसके लिए वे आपके कभी माफी भी नहीं मागेंगे बल्किन आपको ही एहसास कराते है कि उनकी कोई लगती नहीं है। 

     वे आपको आदर्श बना सकते हैं और आपको ऐसा महसूस करा सकते हैं कि वे आपको खोना बर्दाश्त नहीं कर सकते, लेकिन यह उस तरह से मेल नहीं खाता जिस तरह से वे आपके कॉल करने पर अपना फोन नहीं उठाते हैं।

*4. भविष्य के बारे में बात नहीं करना :*

     वे आपको जब भी मैसेज करेंगे तो केवन हंसी मजाक, चंचलता, छेड़खानी वाली बाते ही करेंगे। वे कभी भी आपके किसी सीरियस मुद्दे पर बात करने से डरेंगे। इसके लिए वे परेशान और चिड़चिड़े हो सकते है। वे आपसे केवल सतही बाते करेंगे जिसका कोई मतलब नहीं होता है।

     ऐसे में आप पाएंगे या तो वो बात छोड़कर चले जाते है या फिर मुद्दों को बदलने की कोशिश करते है।

*5. निजी मुलाकातों से कतराना :*

ब्रेडक्रंबर के साथ आपकी बातचीत सोशल मीडिया पर ढेर सारे मैसेज और लाइक्स से भरी हो सकती है, लेकिन वे व्यक्तिगत रूप से एक साथ समय बिताने में कोई दिलचस्पी नहीं दिखाते हैं। 

    यदि आप एक बार मिलते हैं, तो वे दूसरी डेट से बचने की कोशिश कर सकते हैं, वो आपके केवल एक बार प्यार दिखाते है जिसकी आप बार बार कामना करते है।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें