अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

भोपाल के चूड़ी कारोबारी की 125 करोड़ रुपए की 225 बेनामी संपत्तियां अटैच

Share

भाेपाल

प्रदेश में बेनामी संपत्ति पर कार्रवाई का अब तक का सबसे बड़ा मामला सामने आया है। आयकर विभाग ने राजधानी के चूड़ी और जमीन कारोबारी पीयूष गुप्ता की लगभग 125 करोड़ रु. बाजार मूल्य की 225 बेनामी संपत्तियां अटैच कर दी हैं। ये संपत्तियां भाेपाल और मप्र के अन्य जिलाें के अलावा मुंबई के गोरेगांव, आगरा, गोवा में हैं। करीब 265 एकड़ रबके की जमीनें मिली हैं, इनमें 45 प्लाॅट, दुकान और फ्लैट भी शामिल हैं। बता दें कि विभाग ने पिछले साल अगस्त 2020 में गोल्डन कंपनी के मालिक पीयूष गुप्ता के कई ठिकानों पर छापा मारा था।

इसमें जब्त दस्तावेजों से खुलासा हुआ था कि गुप्ता ने अपने कुछ कर्मचारियों के नाम से करोड़ों रुपए की संपत्तियां खरीदी हैं। जबकि कर्मचारियों को इस बारे में कुछ भी नहीं बताया गया था। आयकर सूत्रों के मुताबिक गुप्ता की कंपनी में कई रिटायर्ड अफसरों के निवेश का भी पता चला है। फिलहाल उनके नाम सार्वजनिक नहीं किए गए हैं।

30 संपत्तियां, इनमें जमीन, घर, फ्लैट भी
जानकारी के मुताबिक यह बेनामी संपत्तियां 30 अलग-अलग लोगों के नाम से खरीदी गई थीं। इनमें ज्यादातर गुप्ता की कंपनी के कर्मचारी हैं। इसके अलावा कई जमीनें रिश्तेदारों के नाम पर खरीदी गई थी। भोपाल में सिविल लाइन, एमपी नगर, श्यामला हिल्स, सिग्नेचर रेजीडेंसी, बीडीए कॉलोनी समेत शहरों से सटे 40 गांवों में जमीनें खरीदी गईं। इन सभी संपत्तियों की खरीदी के लिए 8 बैंकों के करीब 35 से अधिक बैंक खातों से भुगतान किया जाना पाया गया है।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें