अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

युवा संगठन द्वारा बॉडी फ्रिजर के लिए सांसद शंकर लालवानी को ज्ञापन दिया

Share

 देपालपुर के युवा संगठन के द्वारा बॉडी फ्रिजर हेतु संसद शंकर लालवानी को ज्ञापन दिया गया युवा संगठन के  शिवम् सोनी ने बताया कि  घनी आबादी के क्षेत्र  देपालपुर तहसील में आए दीन किसी न किसी प्रकार अप्राकृतिक घटना दुर्घटना की वजह से किसी व्यक्ति की असमय म्रत्यु हो जाने की वजह से उन्हें पोस्टमार्टम हेतु मर्चुरी भवन लाया जाता है, परन्तु यहां रात्रिकालीन समय में कर्मचारी नही होने की वजह से पार्थिव शरीर को रखने के लिए किसी भी प्रकार की व्यवस्था नही है, अतः जीव कीटाणुओं  से मृत शरीर (शव) किसी प्रकार की हानि ना पहुँचे, इसलिए इतनी गम्भीर परिस्थितियों में भी परिजनों को रात जर्जर भवन में शव के साथ शव की निगरानी रख कर गुजारना पड़ती है, अतः नगर की इसी बड़ी गम्भीर जनहित समस्या को देखते हुए, नगर के युवा संगठन ने क्षेत्रीय संसद को समस्या से अवगत करवाया एवं जल्द से जल्द देपालपुर में बॉडी फ्रीजर उपलब्ध करवाने की मांग की गई।इस अवसर पर हिमांशु कुमावत, बंटी दायमा, दीपक सेन, शिवम् सोनी सहित अन्य सदस्यगण मौजूद थे।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें