अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

वायनाड से प्रियंका गांधी के खिलाफ नाव्या हरिदास

Share

भाजपा ने 8 राज्यों की 25 सीटों पर उपचुनाव के लिए उम्मीदवार घोषित
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शनिवार शाम को 8 राज्यों की 25 सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की सूची जारी की। इसमें 24 विधानसभा सीटें और केरल की वायनाड लोकसभा सीट शामिल हैं। वायनाड सीट से भाजपा ने नाव्या हरिदास को टिकट दिया है, जहां उनका मुकाबला कांग्रेस की प्रियंका गांधी से होगा।छत्तीस वर्षीय हरिदास एक मैकेनिकल इंजीनियर हैं। उन्होंने कालीकट विश्वविद्यालय के केएमसीटी इंजीनियरिंग कॉलेज से बी.टेक की पढ़ाई की है। वह 2007 में स्नातक हुईं। वह दो बार कोझिकोड नगर निगम की पार्षद रह चुकी हैं और भाजपा की महिला मोर्चा की राज्य महासचिव हैं।
उल्लेखनीय है कि कुल 14 राज्यों की 48 विधानसभा और 2 लोकसभा सीटों पर उपचुनाव होना है। इनमें केरल की वायनाड लोकसभा सीट के साथ 13 राज्यों की 47 विधानसभा सीटों पर 13 नवंबर को मतदान होगा। वहीं, महाराष्ट्र की नांदेड़ लोकसभा सीट और उत्तराखंड की केदारनाथ विधानसभा सीट पर 20 नवंबर को वोटिंग होगी। सभी के परिणाम 23 नवंबर को घोषित किए जाएंगे।
प्रियंका गांधी का पहला लोकसभा चुनाव कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा 23 अक्टूबर को वायनाड लोकसभा सीट से नामांकन दाखिल करेंगी। इस दौरान उनके भाई राहुल गांधी भी मौजूद रहेंगे। नामांकन के बाद प्रियंका गांधी वायनाड में एक रोड शो भी करेंगी। यह प्रियंका गांधी का पहला लोकसभा चुनाव होगा।
राहुल गांधी ने 2019 के लोकसभा चुनाव में वायनाड और उत्तर प्रदेश की रायबरेली सीट से जीत दर्ज की थी। हालांकि, उन्होंने गांधी परिवार की पारंपरिक सीट रायबरेली को चुना और वायनाड सीट को छोड़ दिया था, जिसके बाद यह सीट रिक्त हुई।
चुनाव आयोग की घोषणा चुनाव आयोग ने 15 अक्टूबर को महाराष्ट्र और झारखंड सहित 14 राज्यों की 48 विधानसभा और 2 लोकसभा सीटों पर उपचुनाव की तारीखों का ऐलान किया। इनमें केरल की वायनाड लोकसभा सीट और अन्य विधानसभा सीटों पर 13 नवंबर को मतदान होगा, जबकि महाराष्ट्र की नांदेड़ लोकसभा सीट और उत्तराखंड की केदारनाथ विधानसभा सीट पर 20 नवंबर को वोटिंग होगी। सभी सीटों के नतीजे 23 नवंबर को आएंगे।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें