अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

कोरोना के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए प्रशासन हुआ सख्त

Share

देपालपुर। कोरोना के फैलते प्रशासन भी दिन प्रतिदिन हरकत में आता नजर आ रहा है। लेकिन लोगों द्वारा लापरवाही के कारण मास्क लगाना सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने के प्रति लापरवाह नजर आ रहे हैं। शासन द्वारा दी गई सुविधाओं का दुरुपयोग किया जा रहा है। लोगों द्वारा मास्क का उपयोग करने में लापरवाही बरती जा रही है। जबकि प्रशासन द्वारा बार-बार लोगों व दुकानदारों को इस हेतु प्रेरित किया जा चुका है कि बिना मास्क लगाए घर से ना निकले, बिना मास्क वाले ग्राहक को सामान ना दें। लेकिन व्यापारी व दुकानदार अपने काम धंधे में ही इतने मस्त रहते हैं कि वह अपने आपको कोरोना जैसी महामारी के प्रति अनभिज्ञ है। प्रशासन ने अनुविभागीय अधिकारी रवि कुमार सिंह, तहसीलदार बजरंग बहादुर सिंह, थाना प्रभारी सुश्री मीणा कर्णावत, नगर पंचायत सीएमओ चंद्रशेखर सोनिस अपने अपने स्टाफ के साथ में पूरे बाजार में घूमे बिना मास्क वालों के चालान बनाए, जिन दुकानदारों के मार्क्स का उपयोग नहीं किया जा रहा था सोशल डिस्टेंस का पालन नहीं किया जा रहा था उनको चेतावनी दी गई कि यदि भविष्य में लापरवाही पाई गई तो दुकानों को सील किया जाएगा। बस स्टैंड पर बसों पर बैठने वाली सवारी के भी मार्क्स चेक किए गए। यातायात में व्यवधान पैदा करने वाली वाहनों को हवा निकाल कर चेतावनी दी गई व यातायात को दुरुस्त बनाने के लिए भी बीच बाजार में खड़े दुकानदारों ठेले वालों आदि को चालानी कार्रवाई करने हेतु कहां गया।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें