अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

भाजपा नेत्री के फरार बेटे को पकड़ नहीं पाए टीआई, 10 हजार रुपए का इनाम रखा

Share

इंदौर

आजाद नगर थाना क्षेत्र में अंधाधुंध कार दौड़ाकर आतंक मचाने वाले भाजपा नेत्री को ना पकड़ने वाली पुलिस को अब लोग आड़े हाथों ले रहे हैं। लोग फब्तियां कस रहे है कि एक आरोपी को 6 से ज्यादा पुलिस नहीं पकड़ पाई। इसका मतलब पूरा सिस्टम ही फैल है। उधर एसपी ने भी टीआई को आरोपी पकड़ने के लिए अल्टीमेटम दिया था, लेकिन वे भी नाकाम रहे। अब पुलिस फरार आरोपी के परिवार के आपराधिक तत्व रिश्तेदारों की भी जानकारी जुटाकर बड़ी कार्रवाई करने के मूड में है। भाजपा नेत्री फिरदौस पटेल के बेटे फैजान की तलाश में पुलिस की एक टीम देवास से आगे छापे मार रही है। पुलिस को शंका है मांगलिया में कार खड़ी करने के बाद वह देवास या उज्जैन की तरफ भागा है। हालांकि अभी तक वह पकड़ाया नहीं। इसको लेकर अफसर भी खासे नाराज हैं। बताया जा रहा है कि पूर्वी एसपी आशुतोष बागरी ने टीआई को अल्टीमेटम दिया था कि वे उसे दस बजे तक पकड़ लें, लेकिन उसमें भी टीआई नाकाम रहे।

इसके बाद एसपी ने उन्हें जमकर फटकार भी लगाई है। पुलिस ने आरोपी पर दस हजार का इनाम भी घोषित कर दिया है। पता चला है कि अब उसका परिवार भी भाग गया है। पुलिस ने भले ही गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है, लेकिन लोग भी अब पुलिस को आड़े हाथ ले रहे हैं।

Ramswaroop Mantri

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें