अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

नागपुर के कोविड सेंटर में आग से एक महिला समेत 4 की मौत

Share

नागपुर

महाराष्ट्र के नागपुर में शुक्रवार रात एक कोविड हॉस्पिटल में आग लग गई। इससे एक महिला समेत कुल 4 लोगों की मौत हुई है। हॉस्पिटल में कुल 27 मरीजों का इलाज चल रहा था। नागपुर GMC के मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ. अविनाश ने बताया कि तीन डेड बॉडी गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल लाई गई हैं।

वहीं, पुलिस का कहना है कि सभी मरीजों को दूसरे अस्पताल में शिफ्ट कर दिया गया है। हम उनकी सेहत के बारे में कुछ नहीं कह सकते। अस्पताल को खाली करा लिया गया है।

ICU की एसी यूनिट से फैली आग
एक अधिकारी के मुताबिक, यह घटना रात करीब 8.10 बजे हुई। यह एक प्राइवेट हॉस्पिटल है। और शहर के वाडी इलाके में है। बताया जाता है कि आग की शुरुआत दूसरे फ्लोर पर बने ICU की एसी यूनिट से हुई। अच्छी बात यह रही कि आग इससे बाहर नहीं फैली। नागपुर महानगर पालिका (NMC) के फायर ब्रिगेड अफसर राजेंद्र उचके ने बताया कि आग लगने की सूचना पर दमकल की गाड़ियों को अस्पताल पहुंचाया गया। आग लगने के वक्त दूसरी मंजिल पर 10 मरीज थे। छह मरीज खुद से बाहर आ गए। वहीं 4 को दमकलकर्मियों ने बचाया।

सवालों के घेरे में अस्पतालों का फायर सेफ्टी सिस्टम
करीब तीन महीने पहले महाराष्ट्र के ही भंडारा में जिला अस्पताल में आग से 10 नवजातों की मौत हो गई थी। इसकी वजह शॉर्ट सर्किट बताई गई थी। मरने वाले बच्चों की उम्र एक दिन से लेकर 3 महीने तक थी। जांच में पता चला था कि अस्पताल में आग बुझाने के कोई इंतजाम ही नहीं थे। कोई इमरजेंसी एग्जिट भी नहीं था। दो साल पहले एक RTI में यह खुलासा हो गया था। इसके बावजूद इसमें सुधार नहीं किया गया।

इससे पहले सितंबर 2020 में राज्य के कोल्हापुर में एक सरकारी अस्पताल में आग लगी थी। छत्रपति प्रमिला राजे शासकीय अस्पताल में हुई इस घटना का कारण भी शॉर्ट सर्किट बताया गया था। इस अस्पताल में कोरोना संक्रमितों का इलाज चल रहा था। उस समय यहां 400 से ज्यादा मरीज एडमिट थे। हालांकि, आग से उन्हें कोई नुकसान नहीं हुआ था।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें