अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

नर्मदा पानी की सप्लाई लाइन फूटी:शहर की टंकियां रह गईं खाली; अंबिकापुरी और चंदननगर के आसपास के क्षेत्रों में नहीं मिला पानी

Share

इंदौर

इंदौर के वेंकटेश नगर क्षेत्र में शनिवार रात नर्मदा पाइप लाइन अचानक विस्फोट के साथ फूट गई। इसके बाद हजारों गैलन पानी सड़कों पर बहता रहा। नगर निगम और नर्मदा जल प्रदाय विभाग को सूचना दी गई। पाइप लाइन फूटने से अंबिकापुरी और चंदननगर इलाके में पानी सप्लाई नहीं हो सकी। फिलहाल यहां सुधार का काम चल रहा है। पाइप लाइन फूटने से सड़कों पर पानी भर गया है।

देर रात को फूटी नर्मदा पाइप लाइन के कारण सड़कों पर पानी भर गया।

देर रात को फूटी नर्मदा पाइप लाइन के कारण सड़कों पर पानी भर गया।

नर्मदा प्रोजेक्ट के अधिकारियों का कहना है, प्रेशर बढ़ने या लाइन के खराब होने के चलते ऐसा हुआ है। मौके पर सुधार कार्य के लिए टीमें भेजी हैं। रविवार सुबह लाइन फूटने से दोनों टंकियां आधी ही भर पाईं हैं। इसके कारण आसपास के क्षेत्रों में लोग पानी के लिए परेशान होते रहे। अधिकारियों के मुताबिक कई बार मुख्य लाइनों में पानी का प्रवाह तेज करने से लाइनें फूट जाती हैं। इसके लिए कई बार अधिकारियों को हिदायत भी दी गई, लेकिन फिर भी शिकायतें बरकरार हैं।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें