अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

सोमवार को लोकसभा में वन नेशन वन इलेक्शन बिल मेघवाल करेंगे पेश

Share

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार देश में एक ही समय पर लोकसभा और विधानसभा चुनाव करने के लिए तैयार है और इस दिशा में सोमवार को संसदीय कार्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल वन नेशन वन इलेक्शन बिल पेश करेंगे। ज्ञात हो कि इस बिल को पेश करने के बाद चर्चा के लिए जे पी सी को भेजा जाएगा। लंबे समय से देश में वन नेशन वन इलेक्शन की चर्चा हो रही है संसद के स्थित कालीन सत्र में यह बिल आ रहा है,जल्द ही यह कानून का रूप लेगा।
संविधान निर्माण के बाद देश में पहली बार 1951–52में पहली बार चुनाव कराए गए थे।उस समय देश में लोकसभा और विधानसभा एक साथ कराए गए थे।
देश में 1967 के बाद एक साथ निर्वाचन की यह परम्परा बिगड़ गई थी। अभी संसद में संविधान पर चर्चा जारी है।
अब फिर देश की आवश्यकताओं को देखते हुए सोमवार को केंद्र सरकार वन नेशन वन इलेक्शन बिल लाने जा रही है।
मोदी सरकार यह सुनिश्चित करने जा रही है कि आगामी 2029 का चुनाव इसी नियम के अनुसार हो।
बता दें कि जब से 2014 में पहली बार प्रधानमंत्री के पद पर मोदी ने शपथ लिया तभी से इस फार्मूले की चर्चा हो रही है।
विपक्ष इसे भारतीय जनता पार्टी के चुनाव जीतने के नए हथकंडे बता रही है।
अखिलेश यादव , असदुद्दीन ओवैसी, लेफ्ट पार्टी सहित कई दल इसके विरोध में हैं।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें